Saturday, November 14, 2026 |
Home Automobileअक्टूबर में Automobile Sector ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में Automobile Sector ने पकड़ी रफ्तार

by Business Remedies
0 comments

अक्टूबर में Passenger Vehicle की Sale पहली बार 5 लाख के पार

नई दिल्ली।  बीआर न्यूज नेटवर्क

भारत के Automobile Sector ने अक्टूबर में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में Passenger Vehicle की घरेलू बिक्री पहली बार 5 लाख यूनिट के पार पहुंचकर 5,19,060 यूनिट दर्ज की गई। कारों और SUV की मजबूत मांग के साथ दोपहिया और तीन पहिया वाहनों की बिक्री में भी अच्छी बढ़ोतरी रही। इसके अलावा, वाहन उत्पादन और निर्यात में भी दो अंकों की वृद्धि दर्ज की गई, जो भारतीय ऑटो उद्योग में मजबूत मांग और बढ़ती कारोबारी गतिविधियों को दर्शाती है।

Passenger Vehicle की बिक्री में बना नया रिकॉर्ड

अक्टूबर में घरेलू Passenger Vehicle की बिक्री सालाना आधार पर 12.4 फीसदी बढ़कर 5,19,060 यूनिट हो गई, जो पिछले वर्ष के इसी महीने में 4,61,614 यूनिट थी। इस Segment में Utility Vehicle की बिक्री 11.4 फीसदी बढ़कर 3,01,141 यूनिट रही। वहीं, कारों की बिक्री में 11.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह 1,30,305 यूनिट पर पहुंच गई। SUV और अन्य Utility Vehicle की मजबूत मांग ने Passenger Vehicle Segment की वृद्धि में अहम योगदान दिया।

दोपहिया वाहनों की बिक्री में 16.1 फीसदी उछाल

अक्टूबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री 16.1 फीसदी बढ़कर 25,77,810 यूनिट हो गई। इसमें स्कूटर की बिक्री 31.6 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी के साथ 10,96,756 यूनिट रही। मोटरसाइकिल की बिक्री 6.6 फीसदी बढ़कर 14,23,118 यूनिट पर पहुंच गई, जबकि मोपेड की बिक्री में 13 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। बेहतर Loan उपलब्धता और ग्रामीण तथा शहरी बाजारों में पुराने वाहनों को बदलने की बढ़ती मांग ने इस Segment को मजबूती दी।

तीन पहिया वाहनों की बिक्री में 25.7 फीसदी वृद्धि

तीन पहिया वाहनों की बिक्री अक्टूबर में 25.7 फीसदी बढ़कर 1,03,349 यूनिट हो गई। इसमें Passenger Carrier की बिक्री 26.9 फीसदी और Goods Carrier की बिक्री 27.4 फीसदी बढ़ी। हालांकि, इसी दौरान ई-रिक्शा की बिक्री में 22.3 फीसदी और ई-कार्ट की बिक्री में 17.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। SIAM के अनुसार, Last-Mile Mobility की बढ़ती जरूरत और तेजी से हो रहा Electrification इस Segment की मांग को समर्थन दे रहे हैं।

उत्पादन और निर्यात में भी मजबूत बढ़ोतरी

अक्टूबर में Passenger Vehicle, तीन पहिया वाहन, दोपहिया वाहन और Quadricycle का कुल उत्पादन 28.6 फीसदी बढ़कर 36,18,753 यूनिट हो गया। इसमें Passenger Vehicle का उत्पादन 26.3 फीसदी बढ़कर 5,09,910 यूनिट, दोपहिया वाहनों का उत्पादन 28.9 फीसदी बढ़कर 29,48,471 यूनिट और तीन पहिया वाहनों का उत्पादन 31.3 फीसदी बढ़कर 1,58,416 यूनिट रहा। वहीं, कुल वाहन निर्यात 26.1 फीसदी बढ़कर 6,82,299 यूनिट पर पहुंच गया। दोपहिया वाहनों का निर्यात 26.5 फीसदी बढ़कर 5,43,972 यूनिट रहा। स्कूटर निर्यात में 80.4 फीसदी की तेजी के साथ 85,292 यूनिट और Passenger Vehicle निर्यात में 21.8 फीसदी की वृद्धि के साथ 83,716 यूनिट दर्ज की गई।

मांग का परिदृश्य सकारात्मक, सात महीने में भी मजबूत वृद्धि

SIAM के महानिदेशक Rajesh Menon ने कहा कि भारतीय Automobile Industry में मांग का रुझान लगातार मजबूत बना हुआ है। अप्रैल-अक्टूबर 2026 के दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री 17.4 फीसदी बढ़कर 1,46,64,622 यूनिट और तीन पहिया वाहनों की बिक्री 26.2 फीसदी बढ़कर 6,05,211 यूनिट हो गई। Passenger Vehicle की बिक्री के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-सितंबर के दौरान इसमें 25.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह 30,82,634 यूनिट रही। Menon के अनुसार, बेहतर Credit उपलब्धता, ग्रामीण और शहरी बाजारों में पुराने वाहनों को बदलने की मांग तथा Last-Mile Mobility की जरूरतों से Auto Sector को समर्थन मिल रहा है। कुल मिलाकर उद्योग में मांग का Outlook सकारात्मक बना हुआ है।



You may also like

Leave a Comment