उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने बैंक से देश के अग्रणी Private Sector Banks में शामिल होने का लक्ष्य रखने का आह्वान किया
बैंक ने नई Branch का उद्घाटन किया, नए Banking Products और AI आधारित Technology Initiatives शुरू किए
थूथुकुडी। भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज थूथुकुडी में Tamilnad Mercantile Bank (TMB) के 105वें Foundation Day समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने बैंक से आने वाले वर्षों में देश के अग्रणी Private Sector Banks में शामिल होने का लक्ष्य रखने का आह्वान किया।
बैंक की 105 वर्षों की यात्रा की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति ने वर्ष 1921 में Nadar Bank Limited के रूप में इसकी शुरुआत से लेकर एक प्रमुख Banking Institution बनने तक के सफर का उल्लेख किया। वर्तमान में बैंक की 17 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों में 632 Branches हैं। यह 53 लाख से अधिक Customers को सेवाएं दे रहा है और इसका कुल Business 1.30 लाख करोड़ रुपए से अधिक है।
उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में Banking Sector की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैंकों को जिम्मेदारी के साथ Loan उपलब्ध कराने, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, किसानों, उद्यमियों और महिला संचालित Businesses को सहयोग देने तथा UPI जैसी Digital सुविधाओं के माध्यम से Financial Inclusion को बढ़ावा देने पर ध्यान देना चाहिए। इससे 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।
उपराष्ट्रपति ने बैंक के हालिया प्रदर्शन और Technology Progress की सराहना करते हुए Cybersecurity Infrastructure को लगातार मजबूत करने और Customers की धनराशि तथा Personal Data की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि Innovation को अपनाने के साथ बैंक को अपने मूल स्थान थूथुकुडी से जुड़े रहना चाहिए और देशभर में अपनी पहुंच का विस्तार करना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि बैंक आगे भी प्रगति करेगा और देश के अग्रणी Private Sector Banks में अपनी जगह बनाएगा।
Foundation Day पर नई Banking और Technology सुविधाओं की शुरुआत
105वें Foundation Day समारोह के अवसर पर बैंक ने Customers को बेहतर सुविधाएं देने, अपनी पहुंच बढ़ाने और कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई Business, Product और Technology Initiatives शुरू किए। बैंक ने तमिलनाडु के थूथुकुडी स्थित Anna Nagar में एक नई Branch का Virtual उद्घाटन किया। इसके साथ ही बैंक ने अपनी Financial Services का विस्तार करते हुए नया Credit Card भी पेश किया।
Technology के क्षेत्र में बैंक ने Smart Kiosks और TMB Vani की शुरुआत की। TMB Vani एक AI आधारित Telecalling Service है, जो 40 भाषाओं में बातचीत कर सकती है। इसका उद्देश्य विभिन्न भाषाओं में Customers से संवाद को बेहतर बनाना है। बैंक ने कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने के लिए Auto-Reconciliation Solution सहित अन्य Technology सुविधाएं भी शुरू कीं।
इन पहलों के माध्यम से बैंक अपनी स्थापित Banking Legacy को Customers की बदलती जरूरतों और नई Technology के साथ जोड़ने पर ध्यान दे रहा है।
बैंक के Managing Director एवं Chief Executive Officer Salee S. Nair ने कहा कि 105 वर्ष पूरे करना Tamilnad Mercantile Bank के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह उन पीढ़ियों के Customers के भरोसे का परिणाम है, जिन्होंने बैंक पर विश्वास जताया है। वर्ष 1921 में थूथुकुडी से शुरू हुई बैंक की यात्रा Communities की सेवा और भारत की आर्थिक प्रगति में योगदान देने की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में बैंक का ध्यान अधिक Agile, Technology-driven और Customer-centric Banking व्यवस्था तैयार करने पर रहेगा। नई Branch का उद्घाटन, नए Banking Products की शुरुआत और Technology-led Initiatives को लागू करना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
उन्होंने बताया कि बैंक ने रोजगार तलाशने वाले लोगों से जुड़ने और Recruitment Process को आसान बनाने के लिए एक Dedicated Careers Portal भी तैयार किया है। इसके अलावा, कर्मचारियों के ज्ञान, कौशल और Professional Competencies को बेहतर बनाने के लिए LinkedIn Learning Platform की शुरुआत की गई है।
उन्होंने कहा कि TMB Vani और Smart Kiosks इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। बैंक अपनी क्षमताओं को मजबूत करने, Services का विस्तार करने और अपनी Legacy को आगे बढ़ाते हुए विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
समारोह में तमिलनाडु के Governor राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, TMB के Part-time Chairman के. रामचंद्रन, Managing Director एवं Chief Executive Officer Salee S. Nair, Executive Director Vincent Menachery, बैंक के Board of Directors के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

