Sunday, November 8, 2026 |
Home AutomobileHero ने Xtreme 125R Stealth Edition लॉन्च किया

Hero ने Xtreme 125R Stealth Edition लॉन्च किया

TFT डिस्प्ले, Bluetooth Connectivity और TPMS जैसे फीचर्स से लैस

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने TFT डिस्प्ले के साथ नई Xtreme 125R Stealth Edition लॉन्च की है। नए वेरिएंट में बेहतर Technology, Safety और Connectivity Features दिए गए हैं। कंपनी का यह कदम तेजी से बढ़ते स्पोर्टी 125cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। यह बाइक नई पीढ़ी के उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश की गई है, जो Performance, Style और Advanced Technology को एक साथ चाहते हैं।

4.2-इंच TFT डिस्प्ले और Bluetooth Connectivity

नई Xtreme 125R Stealth Edition में Bluetooth Connectivity के साथ 4.2-इंच का TFT Instrument Cluster दिया गया है। इसमें Turn-by-Turn Navigation, Call और SMS Alerts के साथ Music Control जैसे फीचर्स मिलते हैं। इससे राइडर को सफर के दौरान जरूरी जानकारी और कनेक्टिविटी की सुविधा आसानी से मिलती है।

 सेगमेंट में पहली बार TPMS फीचर

इस मोटरसाइकिल में Tyre Pressure Monitoring System (TPMS) दिया गया है, जो स्पोर्टी 125cc सेगमेंट में पहली बार पेश किया गया है। यह सिस्टम रियल-टाइम में टायर के प्रेशर की जानकारी और अलर्ट देता है। इससे राइडर टायर की सही स्थिति बनाए रख सकते हैं और अलग-अलग सड़क परिस्थितियों में बेहतर सुरक्षा और भरोसे के साथ सफर कर सकते हैं।

Dual-Channel ABS और तीन Riding Modes

नई बाइक में Dual-Channel ABS दिया गया है, जो बेहतर ब्रेकिंग कंट्रोल प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें Rain, Road और Sport सहित तीन Riding Modes मिलते हैं, जिनके जरिए राइडर अपनी जरूरत और सड़क की परिस्थितियों के अनुसार बाइक की Performance को चुन सकते हैं। लंबे सफर को आरामदायक बनाने के लिए इसमें Cruise Control भी दिया गया है।

कलर्ड अलॉय व्हील्स और खास Midnight Black रंग

Xtreme 125R Stealth Edition को Pearl Red Accents के साथ खास Midnight Black रंग में पेश किया गया है। इसमें दिए गए कलर्ड अलॉय व्हील्स बाइक के स्पोर्टी और प्रीमियम लुक को और आकर्षक बनाते हैं। कंपनी के अनुसार, यह मोटरसाइकिल देशभर की Hero MotoCorp डीलरशिप पर Rs. 1,15,000 (एक्स-शोरूम, पूरे भारत में) की कीमत पर उपलब्ध है।

कंपनी का बयान

लॉन्च के अवसर पर Hero MotoCorp की India Business Unit के Chief Business Officer आशुतोष वर्मा ने कहा कि स्पोर्टी 125cc सेगमेंट में युवा ग्राहक अब Performance और Design के साथ Advanced Technology की भी अपेक्षा कर रहे हैं। Xtreme 125R पहले ही अपनी Premium Engineering और सेगमेंट के अग्रणी फीचर्स के कारण बेंचमार्क बन चुकी है। नया Stealth Edition Connected Technology और Smart Safety Features को अधिक ग्राहकों तक पहुंचाकर इस सेगमेंट में नए मानक स्थापित करेगा।



You may also like

Leave a Comment