Silver Jubilee का भव्य आयोजन
Jaipur स्थित The Palace School ने अपनी Silver Jubilee के अवसर पर ‘गुलाबी रजत’ समारोह का आयोजन किया, जिसमें शहर की विरासत, कला, संस्कृति और भविष्य की कल्पना को विभिन्न Exhibitions और Performances के जरिए प्रस्तुत किया गया। समारोह का उद्घाटन Princess Gauravi Kumari ने Chief Guest के रूप में किया। इस अवसर पर Maharaj Narendra Singh, Principal Urvashi Warman और City Palace Museum की Executive Trustee Rama Dutt सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
25 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा
30 October से 1 November तक चले तीन दिवसीय समारोह में School की 25 वर्षों की Educational Journey के साथ वर्ष 2027 में Jaipur के 300 वर्ष पूरे होने की यात्रा को भी साझा किया गया। विद्यार्थियों ने शहर के इतिहास, कम चर्चित Heritage Sites, Traditional Crafts और Cultural Traditions पर आधारित Research और Presentations पेश किए।
Jaipur की विरासत से गहरा जुड़ाव
वर्ष 2001 में Princess Diya Kumari द्वारा स्थापित The Palace School का Jaipur की Heritage से गहरा संबंध रहा है। ‘Sawai Darbar’, ‘Jaipur ke Jharokhe’, ‘Rajat Path’, ‘Pothikhana’ और ‘Through the Parkota’ जैसी Exhibitions में Jaipur के शासकों, लोककथाओं, ऐतिहासिक स्थलों और कारीगरों के योगदान को सामने लाया गया।
Traditional Art का अनुभव
‘Hunar Ri Chaupal’ में Artisans ने Gota-Patti, Block Printing, Henna और Mandana जैसी पारंपरिक कलाओं की Activities आयोजित कीं। ‘Nanha Shilpgram’ में छोटे विद्यार्थियों की Creative Works प्रदर्शित की गईं, जबकि ‘Jaipur Kal, Aaj aur Kal’ में शहर के अतीत, वर्तमान और भविष्य की कल्पना दिखाई गई।
Cultural Performances बने आकर्षण
समापन दिवस पर Kamal Burj Lawns में Dhrupad Singing, Dance-Drama, Rajasthani Folk Music और Fusion Dance की प्रस्तुतियां हुईं। Sustainable ‘36 Karkhana Couture Walk’ में Recycled और Upcycled Materials से बने Costumes ने Heritage, Creativity और Environmental Conservation का संदेश दिया।

