Sunday, November 1, 2026 |
Home Corporate WorldCantabil Retail India Limited ने अक्टूबर 2026 में खोले 9 नए शोरूम, कुल शोरूमों की संख्या हुई 699

Cantabil Retail India Limited ने अक्टूबर 2026 में खोले 9 नए शोरूम, कुल शोरूमों की संख्या हुई 699

Cantabil Retail India Limited opened 9 new showrooms in October 2026, bringing the total number of showrooms to 699.

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित प्रमुख परिधान निर्माता एवं बिक्री करने वाली राष्ट्रीय कंपनी Cantabil Retail India Limited माह दर माह अपने लक्ष्य के अनुसार प्रगति कर रही है। कंपनी ने Stock Exchanges को सूचित किया है कि अक्टूबर 2026 के दौरान देश के विभिन्न स्थानों पर 9 नए शोरूम/दुकानें खोली हैं। अब कंपनी के शोरूम/दुकानों की कुल संख्या 699 हो गई है।

कंपनी का मुख्य फोकस: कंपनी का फोकस Same Store Growth (SSG) में सुधार, मौजूदा Product Categories के भीतर नई और ताजा Range पेश करके Product Improvement पर ध्यान केंद्रित करने, Inventory Management और Tracking करने पर है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि Store के कर्मचारियों को बेहतर बिक्री हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, जिससे SSG में सुधार हो और Margin पर सकारात्मक प्रभाव पड़े।

Retail Presence बढ़ाने की रणनीति को जारी रखते हुए कंपनी ने अक्टूबर महीने में 9 नए शोरूम/दुकानें खोली हैं। अब कंपनी के शोरूम/दुकानों की कुल संख्या 699 हो गई है।

कंपनी का इरादा अपने Stores की संख्या 750 से अधिक तक बढ़ाने का है। कंपनी का लक्ष्य विशेष तौर पर महिलाओं और बच्चों के कपड़ों की दुकानों पर अधिक ध्यान केंद्रित करके Tier 2 और Tier 3 शहरों में अपनी पहुंच बढ़ाना है।

कंपनी Management का मानना है कि कंपनी को Efficiency में सुधार एवं Competitive Advantage हासिल करने के लिए लागत कम करने और कार्यकुशलता बढ़ाने वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। कंपनी ने Corporate Office के साथ-साथ नई Multi-Level Warehousing Facility में निवेश किया है, जिसके परिणामस्वरूप कम लागत, अधिक Efficiency और बेहतर Inventory एवं Supply Chain Management सुनिश्चित होगा।



You may also like

Leave a Comment