Thursday, October 15, 2026 |
Home Corporate WorldAeroflex Industries Limited capacity expansion पर खर्च करेगी Rs. 202 करोड़, board meeting में मिली मंजूरी

Aeroflex Industries Limited capacity expansion पर खर्च करेगी Rs. 202 करोड़, board meeting में मिली मंजूरी

by Business Remedies
0 comments
aeroflex industries limited

जयपुर। Aeroflex Industries Limited ने बुधवार को हुई अपनी board meeting में production capacity को बढ़ाने के लिए बड़े expansion proposals को मंजूरी दे दी है। कंपनी इस expansion plan के तहत कुल Rs. 202 करोड़ का investment करेगी। कंपनी की ओर से stock exchange को दी गई जानकारी के अनुसार, इस investment का उपयोग ‘SS Hose and Braiding’ और ‘Liquid Cooling SFN Skid Assembly’ divisions की capacity बढ़ाने के लिए किया जाएगा। यह पूरा project मार्च 2028 तक चरणबद्ध तरीके से पूरा होने की उम्मीद है, जिसका financing internal resources, equity और bridge loan financing के माध्यम से किया जाएगा।

कंपनी ने बताया कि ‘SS Hose and Braiding’ division की capacity को 20 million meters सालाना से बढ़ाकर 30 million meters प्रति वर्ष किया जाएगा। साथ ही, कंपनी hose और braid को assembly में बदलने के लिए एक अत्याधुनिक नई manufacturing unit भी स्थापित करेगी। इस specific project के लिए Rs. 124 करोड़ का investment किया जाएगा। दूसरी ओर, ‘Liquid Cooling SFN Skid Assembly’ की capacity को 15,000 pieces से बढ़ाकर 30,000 pieces प्रति वर्ष करने का निर्णय लिया गया है, जिस पर Rs. 78 करोड़ खर्च होंगे। कंपनी का कहना है कि यह कदम भविष्य में बढ़ती market demand को पूरा करने के लिए उठाया गया है।



You may also like

Leave a Comment