Wednesday, October 14, 2026 |
Home Corporate WorldAshok Leyland ने वाहन Finance उपलब्ध कराने के लिए Tamilnad Mercantile Bank से की साझेदारी

Ashok Leyland ने वाहन Finance उपलब्ध कराने के लिए Tamilnad Mercantile Bank से की साझेदारी

by Business Remedies
0 comments

मुंबई। हिंदुजा समूह की भारतीय प्रमुख कंपनी और देश की अग्रणी Commercial Vehicle निर्माता Ashok Leyland ने अपने ग्राहकों को वाहन Finance सुविधा उपलब्ध कराने के लिए Tamilnad Mercantile Bank (TMB) के साथ Memorandum of Understanding (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस Strategic Partnership के तहत दोनों कंपनियां Ashok Leyland के Truck और Bus खरीदने वाले ग्राहकों को उनकी जरूरतों के अनुरूप Financial Solutions उपलब्ध कराएंगी। Ashok Leyland के पूर्णकालिक निदेशक एवं Chief Financial Officer के. एम. बालाजी ने कहा, “इससे हमारे ग्राहकों को आसानी से और सुविधाजनक तरीके से Financial Assistance मिल सकेगी। Commercial Vehicle खरीदने और कारोबार बढ़ाने में Financial Facility की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।” Ashok Leyland की Senior Vice President एवं मध्यम और भारी Commercial Vehicle बिक्री की National Head माधवी देशमुख ने कहा कि इस Partnership से ग्राहकों को समय पर Financial Assistance के अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। Tamilnad Mercantile Bank के प्रबंध निदेशक एवं CEO सली एस. नायर ने कहा, “TMB सरल प्रक्रियाओं और Customer-Centric Services के साथ जरूरत के अनुरूप Financial Solutions उपलब्ध कराएगा।”



You may also like

Leave a Comment