Wednesday, October 14, 2026 |
Home Corporate Worldविभिन्न प्रकार के Confectionery Products का निर्माण एवं बिक्री करने वाली कंपनी है ‘Shellz India Limited’

विभिन्न प्रकार के Confectionery Products का निर्माण एवं बिक्री करने वाली कंपनी है ‘Shellz India Limited’

15 अक्टूबर को खुलकर 19 अक्टूबर 2026 को बंद होगा कंपनी का IPO

by Business Remedies
0 comments

दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज

दिल्ली आधारित Shellz India Limited विभिन्न प्रकार के Confectionery Products का निर्माण एवं बिक्री करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया ऋणों का पूर्ण या आंशिक Repayment या Prepayment करने, Incremental Working Capital आवश्यकताओं का वित्तपोषण करने और सामान्य Corporate Objectives की पूर्ति हेतु BSE SME Platform पर IPO लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के Red Herring Prospectus से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

कारोबारी गतिविधियां: 2012 में निगमित Shellz India Limited देश में विभिन्न प्रकार के Confectionery Products के निर्माण और Marketing में लगी हुई है और इसके पास 300 से अधिक SKU का विविध Portfolio है। इनमें Choco Delight, Jelly, Baked Treat और अन्य Confectionery रूपों सहित कई श्रेणियां शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, कंपनी शहरी और अर्ध-शहरी बाजारों के साथ-साथ छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए Food और Bakery Ingredients का निर्माण और आपूर्ति करती है एवं इसके लिए वह एक व्यापक Distribution Network का उपयोग करती है।

कंपनी अपने Consumer Products को दो प्रमुख Brands – Hugs और Tosca – के तहत बेचती है। प्रमुख Brand Hugs बड़े पैमाने पर बाजार के लिए है और इसमें चार मुख्य श्रेणियों के उत्पाद शामिल हैं: Baked Treat, Choco Delight, Jelly और Panned and Sugar Candy। कंपनी के उत्पाद 300 से अधिक Super Stockists के Network के माध्यम से वितरित किए जाते हैं और लगभग 24 राज्यों में किराना दुकानों पर उपलब्ध हैं। Tosca Brand बड़े पैमाने पर Premium Segment के लिए है, जो अपेक्षाकृत उच्च मूल्य वाले उत्पाद पेश करता है। यह Brand शहरी उपभोक्ताओं को Target करता है और अपने विशिष्ट Formats और Packaging का उपयोग करता है। कंपनी Third-Party Customers के लिए Private Label Manufacturing भी करती है। साथ ही, कंपनी मध्य पूर्व, दक्षिण एशिया और यूरोप के क्षेत्रों सहित International Markets में अपने उत्पादों का Export भी करती है। ये अतिरिक्त Channels इसके मुख्य Operations को पूरक बनाते हैं, जिससे ग्राहकों, उत्पाद श्रेणियों और Distribution Channels में विविधता संभव हो पाती है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 16,280.74 लाख रुपए की कुल आय और 525.45 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 18,739.24 लाख रुपए की कुल आय और 830.20 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 19,318.13 लाख रुपए की कुल आय और 1,337.05 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी ने 4,743.10 लाख रुपए की कुल आय और 407.88 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी ने करीब 8.63 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन हासिल किया है।

प्रवर्तकों का अनुभव

56 वर्षीय कपिल गर्ग कंपनी के बोर्ड में अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। उन्होंने बाल भारती पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली से उच्च माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की है। वे 21 मार्च, 2005 से सहायक कंपनी, Shellz Overseas Private Limited में निदेशक के रूप में भी कार्यरत हैं। उन्हें Confectionery Industry में लगभग बीस वर्षों का अनुभव है। वे Team Building और Leadership, उत्पाद Portfolio का विस्तार और कंपनी में उच्च लाभ वाले उत्पादों को पेश करके Revenue Growth को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्हें NNS Media Group द्वारा 2018 का Global Business Icon Award प्राप्त हुआ है।

55 वर्षीय शालिनी गर्ग कंपनी के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कला स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। वे 21 मार्च, 2005 से सहायक कंपनी, Shellz Overseas Private Limited में निदेशक के रूप में भी कार्यरत हैं। उन्हें Confectionery Industry में लगभग बीस वर्षों का अनुभव है। वे कंपनी के Branding और Marketing कार्यों से जुड़ी रही हैं और उन्होंने रचनात्मक दिशा का नेतृत्व करते हुए उत्पाद Branding, Design और Communication Strategies में योगदान दिया है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘Shellz India Limited’ का IPO BSE SME Platform पर 15 अक्टूबर को खुलकर 19 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book-Built Issue प्रणाली से 10 रुपए Face Value के 33,50,400 Equity Shares 170 से 179 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर करीब 60 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का Market Lot Size 800 Equity Shares का है और Retail Investors को कम से कम दो Lots के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Book Running Lead Manager कंपनी Socradamus Capital Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment