Wednesday, October 14, 2026 |
Home Corporate WorldYash Highvoltage ने अमेरिका में बढ़ाया नेटवर्क, अब 27 राज्यों तक पहुंच

Yash Highvoltage ने अमेरिका में बढ़ाया नेटवर्क, अब 27 राज्यों तक पहुंच

EHV Solution LLC के साथ 36 महीने का Representation Agreement, पांच नए राज्यों में मजबूत होगी कंपनी की मौजूदगी

by Business Remedies
0 comments
Yash Highvoltage expands US representation network to 27 states

अमेरिकी बाजार में बढ़ाई मौजूदगी
जयपुर। वडोदरा आधारित Power Generation और Transmission Sector के लिए Condenser Graded Transformer Bushings बनाने वाली Yash Highvoltage Limited ने अमेरिकी बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। कंपनी की सहायक इकाई Yash HV USA Inc. ने EHV Solution LLC के साथ 36 महीने का नया Representation Agreement किया है, जो 12 October 2026 से प्रभावी हो गया है।

27 राज्यों तक फैला नेटवर्क
इस Agreement के तहत अमेरिका के Western और South-Central क्षेत्रों के पांच अतिरिक्त राज्यों को कवर किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी का Representation Network 22 राज्यों से बढ़कर कुल 27 राज्यों तक पहुंच गया है। इससे Yash Highvoltage को अमेरिकी Power Infrastructure Market में नए कारोबारी अवसरों तक बेहतर पहुंच मिलने की उम्मीद है।

पहले 22 राज्यों में थी मौजूदगी
इससे पहले कंपनी ने North Carolina स्थित Ansells Electrical Associates Inc. के जरिए 19 राज्यों और Gateway Power Sales के माध्यम से तीन Midwestern राज्यों में अपना नेटवर्क स्थापित किया था। नया साझेदार EHV Solution LLC कंपनी के Products के Promotion, Marketing और Sales के साथ Stakeholder Mapping, Product Evangelism और Utility Approvals जैसी प्रक्रियाओं में भी सहयोग करेगा।

मजबूत Product Portfolio
कंपनी के Product Portfolio में 25,000 Amps तक के Low Voltage High Current Bushings, 245 kV तक के Oil-Impregnated Paper Condenser Bushings और 230 kV तक के Resin-Impregnated Paper तथा Resin-Impregnated Synthetic Condenser Bushings शामिल हैं। RIP और RIS Condenser Bushings वर्ष 2027 से उपलब्ध होंगे।

अमेरिका को बताया अहम बाजार
Yash Highvoltage Limited के Chairman और Managing Director Keyur Shah ने कहा कि अमेरिका कंपनी की Growth Strategy के लिए महत्वपूर्ण बाजार है। पांच नए राज्यों में विस्तार से स्थानीय अवसरों का लाभ उठाने, Customer Relationships मजबूत करने और Bushing Solutions की Market Reach बढ़ाने में मदद मिलेगी।



You may also like

Leave a Comment