नई दिल्ली। Envirotech Systems Limited ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि कंपनी को ओडिशा स्थित Utkal Alumina International Limited से एक घरेलू पर्चेज ऑर्डर प्राप्त हुआ है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू टैक्स सहित लगभग 2.26 करोड़ रुपए है। कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी को एकॉस्टिक एनक्लोजर्स और एकॉस्टिक कर्टन्स की सप्लाई एवं सर्विस के साथ-साथ उनके इरेक्शन, कमिशनिंग और आवश्यक हार्डवेयर की इंस्टॉलेशन का कार्य करना है।
इस प्रोजेक्ट के तहत सामग्री की डिलीवरी दो चरणों में होगी। पहली खेप 31 दिसंबर 2026 तक और दूसरी खेप 16 जनवरी 2027 तक भेजी जाएगी। इसके बाद उपकरणों की स्थापना, इरेक्शन और कमिशनिंग का पूरा काम 30 जून 2027 तक पूरा किया जाना तय है।

