जयपुर। जयपुर आधारित Infrastructure क्षेत्र की प्रमुख कंपनी H.G. Infra Engineering Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने 10 अक्टूबर, 2026 को Companies Act, 2013 की धारा 8 के तहत एक Non-Profit Organization के रूप में एक नई Special Purpose Vehicle (SPV) कंपनी का Incorporation किया है। इस नई इकाई का नाम H.G. Talent Age Foundation ITI Bhiwadi रखा गया है। यह कदम राजस्थान सरकार के कौशल, रोजगार और उद्यमिता विभाग द्वारा ‘Upgraded ITIs के माध्यम से प्रधानमंत्री कौशल और रोजगार परिवर्तन’ (PM-SETU Scheme) योजना के तहत ITI भिवाड़ी क्लस्टर के संचालन और प्रबंधन के लिए जारी किए गए Letter of Award की शर्तों के अनुपालन में उठाया गया है।
जानकारी के अनुसार, इस नई Subsidiary Company की Authorized Capital 1,00,000 रुपये है, जिसे 10 रुपये मूल्य के 10,000 Equity Shares में विभाजित किया गया है। H.G. Infra Engineering Limited ने इस नई इकाई में 51 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल की है, जिसके लिए 51,000 रुपये के शुरुआती निवेश के साथ 5,100 Equity Shares खरीदे गए हैं। चूंकि यह एक नवगठित Non-Profit Organization है, इसलिए इसने अभी तक अपना Commercial Operations शुरू नहीं किया है। इस Strategic Initiative का मुख्य उद्देश्य सरकार की महत्वाकांक्षी PM-SETU Scheme को जमीनी स्तर पर लागू करना और युवाओं के Skill Development व Employment Potential में सुधार के लिए काम करना है।

