Friday, October 9, 2026 |
Home Corporate WorldUS के PERM Curbs से TCS की Workforce Strategy पर असर नहीं, कंपनी ने दी सफाई

US के PERM Curbs से TCS की Workforce Strategy पर असर नहीं, कंपनी ने दी सफाई

TCS ने कहा- US Government के किसी भी Directive का करेंगे पालन, अगले 5 वर्षों में 15,000 Local Hiring की योजना

by Business Remedies
0 comments
TCS response to US PERM programme curbs and local workforce hiring strategy

US Directive का पालन करेगी TCS
भारत की सबसे बड़ी IT Company Tata Consultancy Services (TCS) ने US Government के Permanent Labor Certification Program यानी PERM से जुड़े फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। कंपनी ने कहा कि वह US Department of Labor की ओर से जारी किसी भी Directive का पूरी तरह पालन करेगी।

Local Hiring पर TCS का फोकस
TCS ने Exchange Filing में कहा कि US में उसकी Workforce Strategy मुख्य रूप से Local Talent की Hiring पर आधारित है। कंपनी के अनुसार, मजबूत Campus Recruitment Model के जरिए उसने देशभर में 31 Offices और Delivery Centers में एक बड़ी Local Workforce तैयार की है।

15,000 नई Hiring की योजना
कंपनी ने दोहराया कि वह अगले पांच वर्षों में US में अतिरिक्त 15,000 लोगों को Hire करने की योजना पर काम कर रही है। TCS का कहना है कि इससे उसकी Local Workforce और मजबूत होगी तथा Customer Engagements को समर्थन मिलेगा।

PERM Suspension का सीमित असर
TCS के मुताबिक, पिछले दो वर्षों में उसकी PERM Applications की संख्या Single Digit में रही है। ऐसे में कंपनी को उम्मीद नहीं है कि Program के Suspension से उसकी Workforce Strategy या Customer Engagements पर कोई महत्वपूर्ण असर पड़ेगा।

छह Outsourcing Companies पर कार्रवाई
US Labour Secretary Keith Sonderling ने Department of Labor के Inspector General की Investigation के बाद Infosys, Tata, Wipro, HCL, Cognizant और Capgemini सहित छह Outsourcing Companies को PERM Program से Suspend करने की घोषणा की। इसके तहत नई PERM Applications स्वीकार नहीं की जाएंगी और Pending Applications की Processing भी रोकी जाएगी।

Nasscom ने Local Hiring का दिया हवाला
IT Industry Body Nasscom ने कहा कि PERM Process के जरिए H-1B Visa से Permanent Residency में जाने वाले Employees की संख्या सीमित है। Indian Technology Companies ने पिछले कुछ वर्षों में H-1B पर निर्भरता कम करते हुए Local Hiring लगातार बढ़ाई है।



You may also like

Leave a Comment