Inox Air Products Limited ने प्रस्तावित Initial Public Offering (IPO) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास Draft Red Herring Prospectus (DRHP) दाखिल किया है। कंपनी Industrial, Medical, Electronic और Specialty Gases के क्षेत्र में Integrated Business करती है।
प्रस्तावित IPO में मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 7,71,56,663 Equity Shares की Offer for Sale (OFS) शामिल है। इन शेयरों का Face Value Rs. 1 प्रति शेयर है। OFS के तहत शेयर बेचने वाले शेयरधारकों में Prodear Corporation, Inox Chemicals LLP, Siddhomal Trading LLP, Siddhomal Air Products Private Limited और Sitashree Trading and Finance Private Limited शामिल हैं।
1963 में स्थापित Inox Air Products Industrial Gases की पूरी Value Chain में कारोबार करती है। इसके तीन प्रमुख कारोबारी Vertical हैं—On-site, Merchant तथा Packaged & Specialty Gases। कंपनी Oxygen, Nitrogen, Argon, Hydrogen, Carbon Dioxide, Acetylene, Helium, Silane, Ammonia और Nitrous Oxide सहित कई तरह की गैसों की Supply करती है। इसके अलावा Medical Oxygen, Welding Mixture और Specialty Gas Mixtures भी उपलब्ध कराती है।
कंपनी के Products Steel, Oil & Gas, Chemical, Healthcare & Pharmaceuticals, Electronics & Semiconductor, Solar, Glass, Automobile और अन्य Manufacturing क्षेत्रों में इस्तेमाल होते हैं।
DRHP में उद्धृत CRISIL Report के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में Revenue के आधार पर भारत में Industrial, Medical, Electronic और Specialty Gases के बाजार में Inox Air Products की 22.4 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, Revenue के आधार पर कंपनी भारत की सबसे बड़ी Integrated Industrial, Medical, Electronic और Specialty Gas कंपनी थी।
31 मार्च 2026 तक कंपनी के Customers की संख्या 3,000 से अधिक थी। Operations से प्राप्त Revenue के आधार पर कंपनी के Top 10 Customers के साथ औसत कारोबारी संबंध 15.90 वर्ष का रहा।
31 मार्च 2026 तक Inox Air Products की मौजूदगी 15 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 57 Locations पर थी। कंपनी की On-site Gas Production Capacity 16,074 टन प्रतिदिन (TPD), जबकि Merchant Liquid Gas Production Capacity 5,106 TPD थी। आगामी Capacity को शामिल करने के बाद On-site Gas Capacity बढ़कर 20,388 TPD और Merchant Liquid Gas Capacity 6,027 TPD होने की उम्मीद है।
कंपनी के पास Cryogenic Tankers का 739 वाहनों का Fleet है। साथ ही Packaged और Specialty Gases के Distribution के लिए करीब 1.40 लाख Cylinders हैं।
Inox Air Products ने Semiconductor Manufacturing, Solar Cell Manufacturing और Advanced Electronics जैसे उभरते क्षेत्रों में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। कंपनी ने चेन्नई में Electronic-grade Nitrous Oxide और होसुर में Electronic-grade Ultra-high-purity Oxygen की Facility शुरू की है। इसके अलावा, कंपनी ने जनवरी 2025 में SAIL के बोकारो संयंत्र में 2,150 TPD क्षमता वाली Air Separation Unit भी शुरू की थी।
Inox Group और Air Products Group वर्ष 1999 से कंपनी के Joint Owners हैं। इस साझेदारी में Inox Group की भारतीय बाजार में मौजूदगी और Project Execution क्षमता तथा Air Products Group की Global Industrial Gas Expertise और Technical Capabilities का संयोजन है।
Kotak Mahindra Capital Company Limited, Citigroup Global Markets India Private Limited, ICICI Securities Limited और J.P. Morgan India Private Limited इस IPO के Book Running Lead Managers हैं।

