Saturday, October 3, 2026 |
Home Corporate WorldCurrent Infraprojects को मिला Rs. 4.89 करोड़ का नया Solar Project

Current Infraprojects को मिला Rs. 4.89 करोड़ का नया Solar Project

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। National Stock Exchange के Emerge Platform पर Listed जयपुर आधारित प्रमुख Electrical Infrastructure Company Current Infraprojects Limited (CIPL) को भारतीय सुरक्षा बलों से संबंधित Infrastructure को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कंपनी ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि उसे सीमा सुरक्षा बल (BSF) Gujarat के Frontier Headquarters के अंतर्गत आने वाले 16 Border Outposts (BPOs) पर Solar Power Plants स्थापित करने के लिए Letter of Award प्राप्त हुआ है। इस पूरे Project की कुल Contract राशि Rs. 4.89 करोड़ है, जिसके तहत कंपनी सुरक्षा चौकियों पर बिजली की निर्भरता को पूरी तरह से आत्मनिर्भर और Green Energy आधारित बनाएगी।

इस परियोजना के अंतर्गत Current Infraprojects Limited द्वारा 13 BN BSF Barmer के 16 Border Outposts पर 25 किलोवाट क्षमता के Off-Grid Solar Power Plants की Supply, Installation, Testing और Commissioning का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इस Project में Solar Power System के सुचारू संचालन के लिए Battery Room के तौर पर RCC Frame Structure का निर्माण कार्य भी शामिल है। कंपनी के अनुसार, परियोजना को आधिकारिक तौर पर 8 अक्टूबर 2026 से शुरू किया जाएगा और इसे Letter of Award जारी होने की तारीख से 12 महीने की अवधि के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दुर्गम और सीमावर्ती क्षेत्रों में Solar Energy के इस Infrastructure के विकास से BSF चौकियों को चौबीसों घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

 



You may also like

Leave a Comment