सरकारी समझौता
नई दिल्ली। भारत सरकार ने स्वदेशी और अगली पीढ़ी की Space Transportation Technology को मजबूत करने के लिए Agnikul Cosmos के साथ ₹200 करोड़ की वित्तीय सहायता के लिए समझौता किया है। यह सहायता Research Development and Innovation (RDI) Fund के तहत दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य Reusable Launch Vehicle Technology को विकसित करना है।
Agnibaan RLV पर फोकस
Technology Development Board (TDB), Department of Science & Technology (DST) और Agnikul Cosmos के बीच यह समझौता हुआ है। इस Project के तहत Agnibaan RLV को विकसित किया जाएगा, जिसका लक्ष्य Technology Readiness Level (TRL)-4 से आगे बढ़ाकर TRL-8 तक पहुंचाना है।
Reusable Technology से बदलेगा Space Sector
इस Project का उद्देश्य केवल Launch Vehicle के First Stage को Recover करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे System को Reusable बनाने की दिशा में काम करना है। इससे High Frequency और Repeatable Launches संभव होंगे। साथ ही Manufacturing Cost, Launch Cost और Space Debris को कम करने में मदद मिलेगी।
TDB ने बताई अहमियत
TDB Secretary Rajesh Kumar Pathak ने कहा कि भारत के Space Sector के अगले चरण के लिए ऐसी Technologies की जरूरत है, जो अधिक Frequency, Flexibility और Efficiency के साथ Orbit तक पहुंचने में सक्षम हों। उन्होंने कहा कि Reusability Space Technology का महत्वपूर्ण क्षेत्र है और RDI Fund के माध्यम से स्वदेशी Innovation को आगे बढ़ाया जा रहा है।
Agnikul की उपलब्धियां
Agnikul Cosmos पहले ही अपनी कई Advanced Technologies का Development और Testing कर चुका है। कंपनी ने Agnibaan नामक Indigenous Orbital-class Launch Vehicle और Agnilet Engine विकसित किया है। Agnilet दुनिया के शुरुआती Single-piece 3D-Printed Rocket Engines में से एक है, जिसे कंपनी ने खुद Design और Manufacture किया है।
भारत की Space Capability को मजबूती
Agnikul के Promoters ने कहा कि Reusable Technology के लिए Propulsion, Vehicle Design, Guidance, Recovery और Mission Operations को एक साथ जोड़ना जरूरी है। TDB का समर्थन भारत में Original Technology Development को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

