Monday, September 28, 2026 |
Home Corporate Worldहोम टेक्सटाइल उत्पादों के निर्माण में संलग्न कंपनी है ‘TNA Solutions Limited’

होम टेक्सटाइल उत्पादों के निर्माण में संलग्न कंपनी है ‘TNA Solutions Limited’

30 सितंबर को खुलकर 6 अक्टूबर 2026 को बंद होगा कंपनी का IPO

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। मध्यप्रदेश के इंदौर आधारित ‘TNA Solutions Limited’ होम टेक्सटाइल उत्पादों के निर्माण में संलग्न कंपनी है। कंपनी द्वारा नई विनिर्माण इकाई के सिविल निर्माण और प्लांट एवं मशीनरी की खरीद के लिए capital expenditure की आवश्यकता का वित्तपोषण करने, working capital requirements का वित्तपोषण करने और सामान्य corporate purposes की पूर्ति हेतु BSE SME platform पर IPO लाया जा रहा है। Business Remedies की टीम ने कंपनी के Prospectus से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

कारोबारी गतिविधियां: सितंबर 2021 में incorporated, TNA Solutions Limited घरेलू और international customers के लिए home textile products के निर्माण में लगी एक प्रमुख कंपनी है और यह grey fabric एवं finished products दोनों की supply करती है। कंपनी के पास in-house cutting, stitching, embroidery, finishing, quality control, packing और dispatch जैसी सभी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे यह quality और customer relationships को मजबूत बनाए रखे हुए है। TNA Solutions की अखिल भारतीय स्तर पर मजबूत presence है और कंपनी 4 product categories के साथ 11 देशों में export करती है। वर्तमान में इसकी installed capacity 52,23,386 मीटर प्रति वर्ष है, जिसे बढ़ाकर 87,63,264 मीटर प्रति वर्ष करने का प्रस्ताव है। कंपनी के पास SCAN, GOTS, OEKO TEX, SEDEX-SMETA और BCI जैसे प्रतिष्ठित certifications भी मौजूद हैं।

कंपनी के revenue mix की बात करें तो, इसका 52.03 फीसदी हिस्सा export से और 47.97 फीसदी हिस्सा domestic market से आता है। Export में 2,119.38 लाख रुपए (20.26 फीसदी revenue) के साथ अमेरिका सबसे बड़ा market है, जबकि संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण अफ्रीका और इजरायल भी इसके प्रमुख export partners हैं। Domestic market में 2,645.86 लाख रुपए (25.30 फीसदी revenue) के साथ हरियाणा top position पर है, जिसके बाद मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान का स्थान आता है। कंपनी का अधिकांश business B2B (99.60 फीसदी) के माध्यम से संचालित होता है, जबकि खुद के brand के तहत B2C segment का contribution 0.40 फीसदी है।

Product portfolio के अंतर्गत, कंपनी के कुल revenue में sheeting का contribution सर्वाधिक 50.95 फीसदी है, जिसमें flat, fitted और duvet sets शामिल हैं, जो cotton, poly cotton, Tencel और bamboo जैसे विभिन्न fabrics में बनाए जाते हैं। इसके बाद pillow shells का revenue में 31.86 फीसदी contribution है, जिसमें ultrasonic, open shell और भरे हुए तकिए शामिल हैं। Towels का contribution 13.42 फीसदी है, जिसके तहत 350 GSM से 1,000 GSM तक के विभिन्न प्रकार के bath, hand और face towels तैयार किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, top of bed category का revenue में 3.77 फीसदी हिस्सा है, जिसमें comforter, दोहर, quilt और mattress protector जैसे products शामिल हैं।

TNA Solutions की competitive strength इसके diversified product portfolio और geographically balanced market penetration में निहित है, जो किसी एक category या region पर इसकी dependence को कम करता है। इसके अलावा, कंपनी के पास textile production, marketing, finance और design में समृद्ध experience रखने वाले promoters की एक skilled team है। Quality सुनिश्चित करने के लिए कंपनी multi-stage in-house quality control system का पालन करती है, जिसमें incoming fabric से लेकर final dispatch से पहले random inspection और AQI sampling शामिल है। इसके operations को अधिक integrated और transparent बनाने के लिए कंपनी एक advanced ERP system का उपयोग करती है, जो order management, inventory, manufacturing और logistics को efficiently जोड़ता है।

इसका manufacturing plant मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित है, जहाँ यह customers की specifications के आधार पर processed fabrics को finished home furnishing products में परिवर्तित करता है। कंपनी global retailers, importers और domestic brands को उनके respective brands या specified labels के तहत products supply करती है। कंपनी e-commerce marketplaces, wholesalers और retailers सहित B2C channels के माध्यम से भी काम करती है, और इसका अपना brand “Umbra Linens” है, जिसे 2022 में launch किया गया था।

कंपनी एक focused manufacturing model का अनुसरण करती है, जिसके तहत यह weavers से greige fabric और mills, processing houses और stockists से finished या processed fabric प्राप्त करती है। Third-party processing houses weaving, dyeing और printing जैसी activities करते हैं, जबकि कंपनी इंदौर स्थित अपने plant में cutting, sewing, embroidery, finishing, quality assurance, packaging और dispatch का कार्य करती है। जुलाई 2026 में इसने Umbra Linens के लिए अपनी website launch की, जिससे consumers तक direct access का इसका विस्तार और भी बढ़ गया।

कंपनी का geographically diversified और export-oriented revenue base है और यह product quality, production efficiency और timely delivery पर focus करती है। इसके operations को technology-based processes और multi-level quality control system का support प्राप्त है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 3631.50 लाख रुपए का कुल revenue और 238.74 लाख रुपए का tax after net profit, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 8412.68 लाख रुपए का कुल revenue और 665.80 लाख रुपए का tax after net profit और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 11044.57 लाख रुपए का कुल revenue और 958.35 लाख रुपए का tax after net profit अर्जित किया है।

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 9.16 फीसदी का tax after net profit margin हासिल किया है।

प्रवर्तकों का अनुभव:

4 0 वर्षीय अंबुज जैन कंपनी के promoter और Managing Director के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने श्री वैष्णव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, इंदौर से Engineering (Textile Technology) में bachelor’s degree प्राप्त की है। उन्होंने 2007 में GHCL Limited में Senior Executive – PPC के रूप में अपने professional career की शुरुआत की, जिसके बाद वे 2009 में Birla Century में Deputy General Manager – Marketing के पद पर शामिल हुए। इसके बाद, वे 2016 में Trident Limited में Vice President – Home Textile Division के रूप में शामिल हुए और 2021 में TNA Solutions LLP की co-foundation की। कंपनी के Managing Director के रूप में अपनी वर्तमान भूमिका में, वे brand positioning की देखरेख करने और organization के long-term goals के अनुरूप business strategies को implement करने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्हें textile industry में 19 वर्षों का experience है। उनके leadership में कंपनी ने कई नए देशों में अपने export operations का विस्तार किया है।

31 वर्षीय आयुष जैन कंपनी के promoter, Director और Chief Financial Officer हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से Business Administration में master’s degree प्राप्त की है। उन्होंने अगस्त 2016 से मार्च 2022 तक MRB & Associates, Chartered Accountants में Audit and Tax Manager के रूप में अपने professional career की शुरुआत की। इसके बाद, उन्हें 1 अप्रैल, 2022 को TNA Solutions LLP में General Manager – Finance के रूप में नियुक्त किया गया और 12 मार्च, 2024 को TNA Solutions LLP के designated partner के रूप में नियुक्त किया गया। इसके बाद, उन्होंने जून 2024 में TNA Solutions Limited में Director के रूप में कार्यभार संभाला। कंपनी के Chief Financial Officer और Director के रूप में अपनी वर्तमान भूमिका में, वे कंपनी के finance, treasury, taxation, purchase और compliance functions का नेतृत्व करने के लिए जिम्मेदार हैं। उनके पास manufacturing और textile sectors में finance और taxation में 8 वर्षों का experience है।

38 वर्षीया तनु जैन कंपनी की Non-Executive Non-Independent Director हैं। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा (पूर्व में आगरा विश्वविद्यालय) से Arts में bachelor’s degree प्राप्त की है। वे सितंबर 2021 से TNA Solutions LLP में designated partner के रूप में कार्यरत हैं। TNA Solutions LLP में अपने कार्यकाल के दौरान और वर्तमान में TNA Solutions Limited में, उन्होंने bedsheet, curtains, cushion covers और table linen सहित home textile products की designing का कार्य किया है और कंपनी के लिए commercially viable, trend-focused collections विकसित करने के लिए fashion trends और colour forecasting पर research किया है। उन्हें textile design में 5 वर्षों का experience है।

IPO के संबंध में जानकारी: ‘TNA Solutions Limited’ का IPO BSE SME platform पर 30 सितंबर को खुलकर 6 अक्टूबर 2026 को बंद होगा।

कंपनी द्वारा book-built issue system से 10 रुपए face value के 54,08,000 equity shares 66 से 70 रुपए प्रति share के भाव पर जारी कर करीब 38 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का market lot size 2,000 shares का है और retail investors को दो lots के लिए application करना होगा। कंपनी के IPO का management प्रमुख lead manager कंपनी Credora Partners Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment