नई दिल्ली। भारत में semi-rigid और rigid food packaging उत्पादों का निर्माण करने वाली S.D. International Limited ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अपना Draft Red Herring Prospectus (DRHP) दाखिल किया है।
कंपनी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिए equity shares जारी कर पूंजी जुटाने की योजना बना रही है। प्रस्तावित IPO में 1.30 करोड़ नए equity shares का fresh issue और 35 लाख तक equity shares की offer for sale (OFS) शामिल है। प्रत्येक शेयर का अंकित मूल्य 10 रुपये है।
2008 में हुई स्थापना के बाद कंपनी ने अपने product portfolio में विस्तार किया है। वर्तमान में इसके उत्पाद takeaway और food-service प्रतिष्ठानों, डेयरी, मिठाई एवं confectionery, bakery, branded food products और कृषि आधारित उत्पादों समेत विभिन्न क्षेत्रों में इस्तेमाल किए जाते हैं।
कंपनी के ग्राहकों में business-to-business (B2B) ग्राहक, corporate और विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले distributors शामिल हैं। कंपनी का घरेलू ग्राहक और distribution network भारत के कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। CareEdge की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की मौजूदा manufacturing capacity 20,100 मीट्रिक टन है।
इस issue के लिए Valmiki Leela Capital Private Limited एकमात्र Book Running Lead Manager (BRLM) है।

