नई दिल्ली। भारत की अग्रणी Cement निर्माता कंपनियों में से एक Shree Cement Limited, Clean एवं अधिक प्रभावी Logistics Ecosystem बनाने की दिशा में अपने प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए इस साल लगभग 100 Electric Commercial Vehicles शुरू करने की योजना बना रही है। भारत Infrastructure एवं Industries के विकास को गति प्रदान कर रहा है, इस बीच कंपनी अधिक Sustainable एवं Cost-effective Manufacturing Value Chain को बढ़ावा देने के लिए अपनी सभी गतिविधियों में Clean Technology को अपना रही है।
कंपनी Mining से जुड़े Applications में भी Electric Vehicles (जैसे Dumper और Dozer) के इस्तेमाल पर विचार कर रही है। इस तरह केवल Transportation के दायरे से आगे बढ़कर Manufacturing में भी Electrification पर ध्यान दे रही है।
ये पहलें Shree Cement की उन व्यापक कोशिशों को दर्शाती हैं जिनके द्वारा कंपनी अपनी सभी गतिविधियों में Clean Energy के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के Vision के अनुरूप ऐसा Mobility System बनाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है जो Economy और Environment दोनों को Support करे, Fossil Fuel के Import पर भारत की निर्भरता कम करे और Electric Vehicles (EV), Hydrogen Fuel और Biofuel जैसी Green Technology के विकास को बढ़ावा दे। Clean Transportation और Energy Solutions पर ध्यान केंद्रित करके, Shree Cement भारत में Infrastructure एवं Industries के विकास को बढ़ावा देने तथा विकसित भारत के Vision में योगदान देना जारी रखे हुए है। क्योंकि राष्ट्र निर्माण की यात्रा में Sustainable और Efficient Industrial Development महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
पिछली तिमाही के दौरान, कंपनी के कुल Energy Mix में Renewable Energy की हिस्सेदारी 61 फीसदी से बढ़कर 66 फीसदी हो गई है। कंपनी ने कुछ चुनिंदा Locations में छोटे पैमाने पर Battery Energy Storage Systems (BESS) का इस्तेमाल भी शुरू किया है ताकि बड़े पैमाने पर इनके इस्तेमाल की संभावनाओं का पता लगाया जा सके।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, Shree Cement Limited के Managing Director श्री नीरज अखौरी ने कहा, “Sustainability हमारे संचालन का एक अहम हिस्सा बनती जा रही है। इस तिमाही में हमारे Energy Mix में Renewable Energy की हिस्सेदारी 66 फीसदी हो गई है, और हम इस बदलाव को Manufacturing से आगे बढ़ाकर Logistics, Mining और Energy Storage तक ले जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश, विकसित भारत के Vision की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में हमारा मानना है कि Industry Clean Technology और प्रभावी संचालन के जरिए देश की तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
लगभग 100 Electric Commercial Vehicles को शुरू करने की योजना के साथ Mining और Battery Energy Storage में Electrification की संभावनाओं पर काम करना हमारी इसी प्रतिबद्धता को दिखाता है। आने वाले समय में भी हम ऐसे Solutions अपनाना जारी रखेंगे जो पारंपरिक Fuel पर निर्भरता कम करें, संचालन की कुशलता बढ़ाएं और अधिक Sustainable Industrial Ecosystem के निर्माण में योगदान दें।
Electric Transportation संचालन की दक्षता को बेहतर बनाने का अवसर देता है। कंपनी के अनुसार Electric Commercial Vehicles का Fuel खर्च, Diesel Vehicles के मुकाबले दस गुना कम हो सकता है। ऐसे में ये Vehicles Logistics संचालन में लागत कम करने और Sustainability को बढ़ावा देने में बेहद कारगर हैं।
Electrification के साथ-साथ, कंपनी अपने Logistics Network की कुशलता को बेहतर बनाने पर भी काम कर रही है। इस तिमाही के दौरान, इसकी औसत ढुलाई दूरी 459 किमी से घटकर 445 किमी हो गई, जबकि कुल Volume में Rail की हिस्सेदारी लगभग 9 फीसदी रही। Shree Cement, माल की ढुलाई को बेहतर बनाने और अपने Distribution Network को मजबूत करने के लिए Gati Shakti Framework के अंतर्गत Railway Siding Projects पर भी काम कर रही है।
संसाधनों की दक्षता Shree Cement के Sustainability दृष्टिकोण का एक और अहम स्तंभ है। कंपनी अपने Manufacturing संचालन में Zero Liquid Discharge बनाए रखती है, जिसमें व्यर्थजल को उपचारित अपनी ही Unit में दोबारा इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी के Plant Cement बनाने के लिए Dry Process का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें पारंपरिक Wet Process की तुलना में बहुत कम पानी की जरूरत होती है।
ये सभी पहलें Shree Cement की उस प्रतिबद्धता को दिखाती हैं जिसके तहत वह अपने संचालन में Clean Energy, Efficient Logistics और संसाधनों के संरक्षण को शामिल कर रही है। भारत में Infrastructure के विकास के बीच, कंपनी जिम्मेदाराना तरीकों और Technological Innovation के जरिए अपनी Manufacturing क्षमताओं को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, और विकसित भारत की ओर देश की यात्रा में योगदान दे रही है।

