Wednesday, September 23, 2026 |
Home Corporate Worldआईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी मैनेज्ड सर्विसेज, रिटेल सेल्स और रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में सक्रिय कंपनी है ‘ArMee Infotech Limited’

आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी मैनेज्ड सर्विसेज, रिटेल सेल्स और रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में सक्रिय कंपनी है ‘ArMee Infotech Limited’

by Business Remedies
0 comments

23 सितंबर को खुलकर 25 सितंबर 2026 को बंद होगा कंपनी का IPO

जयपुर। गुजरात के अहमदाबाद आधारित ‘ArMee Infotech Limited’ आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी मैनेज्ड सर्विसेज, रिटेल सेल्स और रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में सक्रिय कंपनी है। कंपनी द्वारा नए सरकारी/पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स की परियोजनाओं को प्राप्त करके कारोबार का विस्तार करने, वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं का वित्तपोषण करने, कुछ बकाया ऋणों का प्रीपेमेंट या रीपेमेंट करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु BSE और NSE Mainboard Platform पर IPO लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के Prospectus से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

कारोबारी गतिविधियां: वर्ष 2003 में निगमित और गुजरात के अहमदाबाद में मुख्यालय वाली ‘ArMee Infotech Limited’ एक आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस और आईटी मैनेज्ड सर्विसेज कंपनी है। ArMee Group के अंतर्गत यह कंपनी सरकार, कॉरपोरेट, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा (BFSI) तथा शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में संपूर्ण टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस प्रदान करती है। कंपनी ने रिटेल सेल्स और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में भी विस्तार किया है, जिससे इसका कारोबार मुख्य आईटी सेवाओं से आगे बढ़ गया है।

कंपनी की सेवाएं

आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर: इस सेगमेंट में कंपनी आईटी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के साथ-साथ इंस्टॉलेशन, इंटीग्रेशन, मेंटेनेंस और संबंधित सपोर्ट सर्विसेज प्रदान करती है।

आईटी मैनेज्ड सर्विसेज: इस सेगमेंट के अंतर्गत कंपनी टेक्निकल ह्यूमन रिसोर्स, स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग तथा एनुअल मेंटेनेंस सर्विसेज प्रदान करती है।

रिटेल सेल्स: कंपनी आईटी प्रोडक्ट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, गेमिंग और संबंधित वस्तुओं पर केंद्रित एक्सपीरियंस जोन संचालित करती है।

रिन्यूएबल एनर्जी: कंपनी सोलर इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) परियोजनाओं का संचालन करती है और पावर परचेज एग्रीमेंट्स (PPA) के तहत सोलर एनर्जी परियोजनाओं के डेवलपमेंट के साथ-साथ बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BES) परियोजनाओं का भी संचालन करती है।

30 जून, 2026 तक कंपनी के पास 99 परियोजनाएं हैं, जिनमें से आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर श्रेणी के अंतर्गत 65, आईटी मैनेज्ड सर्विसेज श्रेणी के अंतर्गत 21, रिन्यूएबल एनर्जी EPC के अंतर्गत 10, रिन्यूएबल एनर्जी PPA के अंतर्गत 1 और रिन्यूएबल एनर्जी BES के अंतर्गत 2 परियोजनाएं हैं।

30 जून, 2026 तक उनकी 99 चालू परियोजनाओं में से 74 परियोजनाएं गुजरात राज्य में, 11 महाराष्ट्र में, 2-2 बिहार, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तथा 1-1 तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड और नई दिल्ली में स्थित हैं।

30 जून, 2026 तक कंपनी के पास 263 कर्मचारी कार्यरत थे, जिनमें से 219 कुशल और अर्ध-कुशल तकनीकी कर्मचारी विभिन्न परियोजनाओं के कार्यान्वयन और प्रबंधन में लगे हुए हैं। इसके अतिरिक्त, 30 जून, 2026 तक कंपनी ने संविदा आधार पर 1,648 कर्मचारियों को नियुक्त किया था।

वित्तीय प्रदर्शन: Consolidated Balance Sheet के अनुसार वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने Rs. 1023.99 करोड़ का कुल Revenue और Rs. 50.13 करोड़ का कर पश्चात Net Profit, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने Rs. 1315.78 करोड़ का कुल Revenue और Rs. 41.67 करोड़ का कर पश्चात Net Profit तथा वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने Rs. 1410.09 करोड़ का कुल Revenue और Rs. 45.47 करोड़ का कर पश्चात Net Profit अर्जित किया है।

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 3.26 फीसदी का कर पश्चात Net Profit Margin हासिल किया है।

प्रवर्तकों का अनुभव:

52 वर्षीय रिधीश किरितभाई पटेल कंपनी के Chairman और Managing Director हैं। उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वे 2012 से कंपनी से जुड़े हुए हैं और उन्हें आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक का कार्य अनुभव है। वे इससे पहले एक Partnership Firm मेसर्स ArMee Infotech के Chief Executive Officer थे, जिसका कारोबार बाद में कंपनी द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया था।

 

48 वर्षीया अमी रिधीश पटेल कंपनी की Whole-time Director हैं। उन्होंने महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा से वाणिज्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वे 2011 से 2012 तक Executive Director के रूप में कंपनी से जुड़ी रहीं और बाद में Group Human Resources and Administration Head के रूप में कंपनी की Whole-time Director भी रहीं। उन्हें आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का कार्य अनुभव है। वे इससे पहले Partnership Firm मेसर्स ArMee Infotech में Partner थीं, जिसका कारोबार बाद में कंपनी द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया था।

 

78 वर्षीय किरितकुमार चिमनभाई पटेल कंपनी के Promoter हैं। उन्होंने गुजरात माध्यमिक विद्यालय परीक्षा बोर्ड से संबद्ध एम.एम. हाई स्कूल, सोजित्रा, आनंद, बड़ौदा से मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की है और कंपनी की स्थापना से ही इससे जुड़े हुए हैं। उन्हें आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर Industry में 20 वर्षों से अधिक का कार्य अनुभव है।

IPO के संबंध में जानकारी: ‘ArMee Infotech Limited’ का IPO BSE और NSE Mainboard पर 23 सितंबर को खुलकर 25 सितंबर 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से Rs. 10 Face Value के 80,00,000 Equity Shares को Rs. 350 से Rs. 375 प्रति शेयर के Price Band पर जारी कर करीब Rs. 300 करोड़ जुटाए जा रहे हैं। कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनियों खांडवाला सिक्योरिटीज लिमिटेड और सैफ्रॉन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment