Thursday, September 10, 2026 |
Home AutomobileHyundai Motor India ने दिल्ली में 120 किलोवाट DC Fast Public EV Charging Station लगाये

Hyundai Motor India ने दिल्ली में 120 किलोवाट DC Fast Public EV Charging Station लगाये

by Business Remedies
0 comments

मुंबई | बिजनेस रेमेडीज

Hyundai Motor India Limited ने World EV Day 2026 के अवसर पर नई दिल्ली में 120 किलोवाट DC Fast Public Charging Station शुरू करके Sustainable Transport को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। नए शुरू किए गए Charging Station EV Users को Fast Charging की सुविधा देंगे। इससे Charging में लगने वाला समय कम होगा और Electric Vehicle रखने को लेकर ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा। National Capital Region में Public Charging Facilities को मजबूत करके Hyundai ग्राहकों और पूरे EV Community के लिए मजबूत Charging Network तैयार करने में योगदान दे रही है।

यह समझते हुए कि Electric Transport की ओर बदलाव केवल नए Products पेश करने तक सीमित नहीं है, Hyundai Motor India भारत में एक मजबूत Electric Transport System तैयार कर रही है। Hyundai विश्वसनीय और तेज Charging Facilities की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ EV के प्रति Awareness और Skill Development से जुड़ी पहल भी कर रही है, ताकि Electric Transport Sector में विशेष क्षमताओं की बढ़ती जरूरत को पूरा किया जा सके।

Hyundai Motor India की EV Ecosystem की तैयारियों पर टिप्पणी करते हुए Hyundai Motor India के Managing Director और Chief Executive Officer तरुण गर्ग ने कहा, “Electric Transport भारत के Sustainable और Future-ready Transport की दिशा में आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण आधार है। Hyundai Motor India में हमारा ध्यान केवल Advanced Electric Vehicles पेश करने तक सीमित नहीं है। हम ऐसी पूरी व्यवस्था तैयार करने पर काम कर रहे हैं, जिससे ग्राहकों को Product की जानकारी लेने और खरीदारी से लेकर Charging, Maintenance और लंबे समय तक वाहन रखने तक हर चरण में भरोसा मिले। अपने Charging Network, EV-ready Sales and Service Centres का विस्तार करने, विशेष सुविधाओं में निवेश करने और अपने Dealer Employees को व्यवस्थित तरीके से Training देने के माध्यम से हमारा उद्देश्य Electric Transport की ओर बदलाव को सुविधाजनक, भरोसेमंद और लाभदायक बनाना है। World EV Day पर हम EV को अपनाने की दिशा में सार्थक प्रयास करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं और हर पहल में ग्राहकों को केंद्र में रखते हैं।”

Hyundai Motor India के मौजूदा EV Portfolio में IONIQ 5 और CRETA Electric शामिल हैं। कंपनी जल्द ही एक Dedicated और Local-level Developed SUV EV पेश करने की योजना बना रही है।

 



You may also like

Leave a Comment