Wednesday, September 9, 2026 |
Home Corporate WorldJioBlackRock Mutual Fund: जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया जियोब्लैकरॉक बैलेंस्ड एडवांटेज फंड

JioBlackRock Mutual Fund: जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया जियोब्लैकरॉक बैलेंस्ड एडवांटेज फंड

यह एक Open-Ended Dynamic Asset Allocation Fund है, जो बदलते बाजार के हालात के अनुसार Equity और Debt के बीच निवेश को संतुलित करने की कोशिश करेगा।

by Business Remedies
0 comments
JioBlackRock Asset Management

मुंबई। जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (जियोब्लैकरॉक AMC) ने जियोब्लैकरॉक बैलेंस्ड एडवांटेज फंड लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक Open-Ended Dynamic Asset Allocation Fund है। इसका उद्देश्य लंबे समय में बेहतर Return हासिल करना है। इसके लिए Fund Equity और Debt Instruments के ऐसे Portfolio में निवेश करेगा, जिसे बाजार की स्थिति के हिसाब से लगातार Manage किया जाएगा। इस Fund का New Fund Offer (NFO) 11 सितंबर 2026 को खुलेगा और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा।

यह Fund निवेशकों के सामने आने वाली एक बड़ी और आम समस्या को हल करने के लिए Design किया गया है, जो हैं- कब Share बाजार में निवेश बढ़ाना चाहिए और कब थोड़ा सतर्क रहना चाहिए।

यह Fund Equity और Debt में निवेश का Ratio बाजार की स्थिति के अनुसार बदलता रहेगा। इसके लिए एक अनुशासित और Data के आधार पर निवेश करने का तरीका अपनाया जाएगा। इसका मकसद निवेशकों को लंबे समय में बाजार के मौकों का फायदा उठाने में मदद करना है, साथ ही बदलती बाजार स्थितियों के Risk को संभालना भी है।

इस Scheme में निवेश के लिए 3 प्रमुख Strategies को शामिल किया गया है:

Dynamic Asset Allocation: कई Market Indicators के आधार पर Equity में Exposure तय किया जाएगा।

Systematic Equity Portfolio: एक तय और व्यवस्थित प्रक्रिया के जरिए Share का Selection और Portfolio तैयार किया जाएगा।

Disciplined Fixed Income Strategy: Debt और Fixed Income वाले निवेश में अनुशासित तरीके से निवेश किया जाएगा।

इसके अलावा, Fund नियमों और Scheme Information Document (SID) के तहत अनुमति मिलने पर Derivatives का भी इस्तेमाल कर सकता है। इसका इस्तेमाल बाजार में निवेश का स्तर Manage करने और Equity-Oriented Taxation को बनाए रखने के लिए किया जा सकता है।

जियोब्लैकरॉक AMC के Managing Director and Chief Executive Officer, सिड स्वामीनाथन का कहना है कि, “जियोब्लैकरॉक बैलेंस्ड एडवांटेज फंड की Launching के साथ हमारा लक्ष्य निवेशकों के लिए नई और Technology आधारित निवेश सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कई निवेशकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह नहीं होती कि कहां निवेश करें, बल्कि यह तय करना होता है कि कब निवेश बढ़ाएं, कब निवेश बनाए रखें और बाजार में अनिश्चितता के दौर से कैसे निपटें।”

उन्होंने कहा कि, “बाजार अलग-अलग दौर से गुजरता रहता है और ऐसे समय में निवेशकों के भरोसे और अनुशासन की परीक्षा होती है। यह Fund Dynamic और Data के आधार पर निवेश करने की Strategy के जरिए इस पूरी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है। यह बाजार की बदलती परिस्थितियों के अनुसार अपने निवेश में बदलाव करेगा।”

जियोब्लैकरॉक AMC के Chief Investment Officer, ऋषि कोहली का कहना है कि “बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहता है और बाजार हमेशा एक ही दिशा में नहीं चलता। Dynamic Asset Allocation Strategy का मकसद बाजार की स्थिति के अनुसार Equity और Debt में निवेश का अनुपात बदलना है। इसके साथ ही, Share का Selection एक व्यवस्थित तरीके से किया जाता है। जियोब्लैकरॉक बैलेंस्ड एडवांटेज फंड अलग-अलग Research से मिलने वाली जानकारी, व्यवस्थित तरीके से Portfolio बनाने और Risk Management की क्षमता का इस्तेमाल करेगा। इसका उद्देश्य ऐसा Portfolio तैयार करना है, जो बाजार की बदलती परिस्थितियों के साथ अपने निवेश में बदलाव कर सके।”



You may also like

Leave a Comment