मुंबई | करमतारा इंजीनियरिंग लिमिटेड (“कंपनी”) के इक्विटी शेयरों की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के लिए बोली/ऑफर आज खुलेगा। बोली/ऑफर शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को बंद होगा। निवेशक न्यूनतम 59 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके बाद 59 शेयरों के गुणक में बोली लगाई जा सकेगी। इक्विटी शेयर का मूल्य दायरा 241 रुपये से 254 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कुल ऑफर में 10 रुपये अंकित मूल्य वाले अधिकतम 3,63,07,052 इक्विटी शेयर शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत 875.00 करोड़ रुपये तक है।
इस ऑफर में 10 रुपये अंकित मूल्य वाले अधिकतम 2,65,74,803 इक्विटी शेयरों का नया निर्गम शामिल है, जिसकी कुल कीमत 675.00 करोड़ रुपये तक है। इसके अलावा, अधिकतम 78,74,014 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश भी शामिल है, जिसकी कुल कीमत 200.00 करोड़ रुपये तक है।
कंपनी ने बुक रनिंग लीड मैनेजरों के साथ विचार-विमर्श करके लागू कानून के तहत 75.00 करोड़ रुपये के अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय वरीयता शेयरों (सीसीपीएस) का प्री-आईपीओ प्लेसमेंट किया था। यह प्री-आईपीओ प्लेसमेंट कंपनी ने बुक रनिंग लीड मैनेजरों के साथ विचार-विमर्श करके तय किए गए मूल्य पर किया था और इसे आरओसी के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने से पहले पूरा कर लिया गया था। प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाई गई राशि को नए निर्गम से घटा दिया गया, जो संशोधित प्रतिभूति अनुबंध (विनियमन) नियम, 1957 के नियम 19(2)(बी) के अनुपालन के अधीन है।
रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के माध्यम से पेश किए गए इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है। इस ऑफर के लिए एनएसई को नामित स्टॉक एक्सचेंज बनाया गया है।
जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड (जिसे पहले आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

