Monday, September 7, 2026 |
Home Corporate Worldएसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड का IPO 9 सितंबर को खुलेगा

एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड का IPO 9 सितंबर को खुलेगा

132 से 139 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय हुआ Price Band; निवेशक न्यूनतम 107 शेयरों के लिए Bid लगा सकेंगे

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली | बीआर न्यूज नेटवर्क ।

एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड अपने 10 रुपये अंकित मूल्य वाले Equity Shares का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) बुधवार, 9 सितंबर 2026 को खोलने का प्रस्ताव लेकर आई है। Anchor Investors के लिए Bid की तारीख IPO खुलने से एक कार्य दिवस पहले यानी मंगलवार, 8 सितंबर 2026 होगी। IPO शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को बंद होगा।

IPO के लिए Price Band 132 रुपये से 139 रुपये प्रति Equity Share तय किया गया है। निवेशक न्यूनतम 107 Equity Shares के लिए Bid लगा सकेंगे और इसके बाद 107 Shares के गुणक में Bid लगाई जा सकेगी। यह IPO पूरी तरह Offer for Sale (OFS) है। इसके तहत कंपनी के कुछ मौजूदा Shareholders द्वारा अधिकतम 5,27,31,946 Equity Shares बिक्री के लिए पेश किए जाएंगे।

IIFL Capital Services Limited (पूर्व में IIFL Securities Limited), IDBI Capital Markets and Securities Limited और JM Financial Limited इस IPO के Book Running Lead Managers (BRLM) हैं।



You may also like

Leave a Comment