जयपुर | बिजनेस रेमेडीज
‘‘अपना लॉजिस्टिक्स लिमिटेड’’- एक एकीकृत Container Logistics Solution Provider कंपनी है। कंपनी द्वारा Reach Stacker (RST) की खरीद के लिए वांछित कंपनी की Capital Expenditure आवश्यकता के वित्तपोषण और सामान्य Corporate Objectives की पूर्ति हेतु BSE SME Platform पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 9 सितंबर 2026 को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: ‘‘अपना लॉजिस्टिक्स लिमिटेड’’ – एक एकीकृत Container Logistics Solution Provider कंपनी है और इसकी स्थापना मूल रूप से 1992 में हुई थी। कोलकाता और मुंबई में स्थित दो मुख्य कार्यालयों से संचालित यह कंपनी Container Handling और Transportation Logistics सहायता प्रदान करती है। इसकी सेवाओं में CFS/ICD/बंदरगाहों पर Container Handling, सड़क परिवहन, तृतीय-पक्ष Warehouses में Cargo Handling और Truck-Trailers की मरम्मत, संचालन और रखरखाव शामिल हैं। 31 मार्च, 2026 तक, कंपनी के Fleet में 33 स्वयं के Truck-Trailers (TT), 5 स्वयं के Reach Stackers (RST) और 2 स्वयं के Cranes शामिल थे, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर Third Party से हासिल किया जाता है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 3106.89 लाख रुपए का कुल Revenue और 586.47 लाख रुपए का कर पश्चात Net Profit अर्जित किया है। कंपनी ने करीब 19.01 फीसदी का कर पश्चात Net Profit Margin हासिल किया है और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 2161.08 लाख रुपए का कुल Revenue और 310.65 लाख रुपए का कर पश्चात Net Profit और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 2033.12 लाख रुपए का कुल Revenue और 300.31 लाख रुपए का कर पश्चात Net Profit अर्जित किया।
IPO के संबंध में जानकारी: ‘अपना लॉजिस्टिक्स लिमिटेड’ का IPO BSE SME Platform पर आज खुलकर 9 सितंबर 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 10 रुपए Face Value के 56,90,000 Equity Shares 60 रुपए प्रति Share के भाव पर जारी कर करीब 34.14 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का Market Lot Size 4000 Shares का है और Retail Investors को दो Lots के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी Corporate Makers Capital Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

