नई दिल्ली: भारत के Tablet Market में वर्ष 2026 की पहली छमाही में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। CyberMedia Research (CMR) की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से जून 2026 के दौरान भारत में Tablet की बिक्री में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह बढ़ोतरी Consumer, Education और Enterprise क्षेत्रों में लगातार मांग के कारण देखने को मिली है।
Premium Devices की बढ़ी हिस्सेदारी:
रिपोर्ट के मुताबिक, 20,000 रुपये से अधिक कीमत वाले Premium Tablets की मांग में जबरदस्त उछाल आया है। इस Segment में सालाना आधार पर 74 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और Premium Devices ने कुल Tablet Market में 89 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली। ग्राहकों का रुझान अब बेहतर Performance, बड़े Display और Productivity आधारित Features वाले Tablets की ओर बढ़ रहा है।
बड़े Screen और बेहतर Connectivity की मांग:
CMR Report में बताया गया कि 10 इंच से बड़े Screen वाले Tablets की हिस्सेदारी लगभग 91 प्रतिशत Shipments रही। वहीं Wi-Fi Tablets की बिक्री में 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई, जबकि 5G Tablets में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। दूसरी ओर 4G Tablets की Shipments में 19 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
High Performance Tablets बने पहली पसंद:
Market में अधिक RAM और बेहतर Configuration वाले Tablets की मांग तेजी से बढ़ी है। 6GB RAM वाले Tablets में 73 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि 12GB RAM Variants की मांग में 422 प्रतिशत का बड़ा उछाल दर्ज किया गया।
Apple का Premium Segment में दबदबा:
Premium Tablet Segment में Apple ने अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी है। Apple iPad 11 Series ने भारत के Premium Tablet Shipments में करीब 23 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की।
भविष्य की चुनौतियां:
CMR की Senior Analyst Menka Kumari ने कहा कि भारतीय Tablet Market अब High-Specification Devices की ओर तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि बढ़ती Component Costs, Memory Supply Constraints और Institutional Procurement में देरी के कारण Calendar Year 2026 में Tablet Market में 10-12 प्रतिशत गिरावट का अनुमान है। इसके बावजूद Premium Devices और AI-Ready Hardware Market Value को मजबूत बनाए रखेंगे।

