बेंगलुरु। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube के 10 लाख ग्राहकों का आंकड़ा पार करने की उपलब्धि के मौके पर नया MillionR Special Edition लॉन्च किया है। यह एडिशन लोकप्रिय 3.5 kWh वेरिएंट पर आधारित है और 145 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। कंपनी ने इसमें नए डिजाइन एलिमेंट्स, बेहतर स्टोरेज और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी फीचर्स जोड़े हैं। टीवीएस मोटर के अनुसार यह स्पेशल एडिशन भारतीय परिवारों के बीच TVS iQube की बढ़ती स्वीकार्यता और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विस्तार को दर्शाता है।
ऑरोरा ग्रीन डुअल टोन के साथ नया डिजाइन
MillionR Special Edition को नॉर्दर्न लाइट्स से प्रेरित ऑरोरा ग्रीन डुअल टोन रंग में पेश किया गया है। इसमें प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री, खास MillionR बैजिंग और नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस एडिशन को नियमित TVS iQube से अलग पहचान देने के लिए स्टाइलिंग में कई बदलाव किए हैं।
145 किमी रेंज, 3.5 kWh बैटरी
MillionR Special Edition, TVS iQube के 3.5 kWh वेरिएंट पर आधारित है। कंपनी के अनुसार यह एक बार फुल चार्ज होने पर 145 किलोमीटर की रेंज देता है। टीवीएस मोटर का कहना है कि यह वेरिएंट रोजमर्रा की पारिवारिक मोबिलिटी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
स्टोरेज और चार्जिंग सुविधा में बढ़ोतरी
नए एडिशन में फ्रंट यूटिलिटी स्टोरेज कंपार्टमेंट जोड़ा गया है, जिससे कुल स्टोरेज क्षमता 32 लीटर से बढ़कर 35.5 लीटर हो गई है। इसमें इंटीग्रेटेड यूएसबी टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा स्कूटर में 118 से अधिक कनेक्टेड टेक्नोलॉजी फीचर्स उपलब्ध हैं।
1. 40 लाख रुपए एक्स-शोरूम कीमत
MillionR Special Edition की प्रभावी एक्स-शोरूम कीमत कर्नाटक में 1,40,138 रुपए रखी गई है। वहीं TVS iQube रेंज की शुरुआती प्रभावी एक्स-शोरूम कीमत 1,11,310 रुपए है। बीएएएस की कीमत 59,999 रुपए से शुरू होती है। कंपनी ने इसे 10 लाख TVS iQube ग्राहकों की उपलब्धि के प्रतीक के रूप में बाजार में पेश किया है।
ग्राहकों का भरोसा Electric Mobility की प्रगति का संकेत
TVS Motor Company के Senior Vice President अनिरुद्ध हलधर ने कहा कि TVS iQube के 10 लाख ग्राहकों की उपलब्धि भारतीय परिवारों की बदलती जरूरतों के साथ आगे बढ़ने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का TVS iQube पर बढ़ता भरोसा भारत में Electric Mobility की प्रगति को दर्शाता है और कंपनी को परिवारों के लिए उपयोगी, भरोसेमंद और बेहतर Quality वाले Mobility Solutions विकसित करने के लिए प्रेरित करता है।

