Thursday, August 20, 2026 |
Home AutomobileMahindra ने पेश किया अपना global pick-up, Scorpio Lifestyler

Mahindra ने पेश किया अपना global pick-up, Scorpio Lifestyler

by Business Remedies
0 comments

मुंबई | बिजनेस रेमेडीज
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने अपने ग्लोबल पिक-अप वाहन का अनावरण किया। भारत में इसे महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर के नाम से लॉन्च किया जाएगा। मुंबई स्थित महिंद्रा इंडिया डिजाइन स्टूडियो (एमआईडीएस) में डिजाइन और चेन्नई स्थित महिंद्रा रिसर्च वैली (एमआरवी) में विकसित स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को बड़े वैश्विक बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव बिजनेस के अध्यक्ष डॉ. वेलुसामी आर. ने कहा, “स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर महिंद्रा रिसर्च वैली (एमआरवी) की मजबूत उत्पाद विकास क्षमताओं का प्रमाण है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के चीफ डिजाइन एंड क्रिएटिव ऑफिसर प्रताप बोस ने कहा, “स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर हमारे ग्राहकों के काम करने, खेलने और घूमने के तरीके से प्रेरित है। बोल्ड एक्सटीरियर डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और एसयूवी जैसे आराम के साथ महिंद्रा की दमदार मजबूती को जोड़ते हुए यह हर सफर में स्टाइल और रिफाइनमेंट लेकर आता है।
“महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ नलिनीकांत गोल्लागुंटा ने कहा, “हमारा मानना है कि स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर भारत में पिक-अप सेगमेंट को लेकर ग्राहकों की उम्मीदों को नए सिरे से परिभाषित करने और इसके भविष्य को आकार देने की क्षमता रखता है।”



You may also like

Leave a Comment