Tuesday, August 18, 2026 |
Home Corporate Worldफिल्मों, टीवी धारावाहिकों और Web Series का निर्माण एवं वितरण करने वाली कंपनी है ‘Sunshine Pictures Limited’

फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और Web Series का निर्माण एवं वितरण करने वाली कंपनी है ‘Sunshine Pictures Limited’

आज खुलकर 20 अगस्त 2026 को बंद होगा कंपनी का IPO

by Business Remedies
0 comments

 


नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज

मुंबई आधारित ‘Sunshine Pictures Limited’ फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और Web Series का निर्माण एवं वितरण करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य Corporate उद्देश्यों की पूर्ति हेतु BSE और NSE Mainboard पर IPO लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के Prospectus से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

कारोबारी गतिविधियां: 2007 में निगमित, Sunshine Pictures Limited एक Film Production Company है और यह फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और Web Series के निर्माण, सृजन, विकास, Production, Marketing और Distribution के व्यवसाय में लगी हुई है। यह कंपनी Technology आधारित Content निर्माता है और नवीन Commercial फिल्मों के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। इसमें पटकथा विकास, Production, Intellectual Property निर्माण, Rights का Monetization और Distribution शामिल हैं। कंपनी ने ‘Force’, ‘Commando’, ‘Holiday’, ‘Force 2’, ‘Commando 2’ और ‘The Kerala Story’ जैसी उल्लेखनीय फिल्में बनाई हैं, जिन्होंने व्यावसायिक सफलता हासिल की है और ये फिल्म सामाजिक प्रासंगिकता को भी दर्शाती हैं।

कंपनी ने (i) तेरह (13) Commercial फिल्मों का निर्माण किया है, जिनमें से सात (7) फिल्मों का Co-production प्रतिष्ठित Studio के साथ किया गया है और छह (6) फिल्मों का स्वयं निर्माण किया गया है; (ii) दो (2) Web Series; (iii) तीन (3) TV धारावाहिक; और (iv) एक (1) Short Commercial Film का निर्माण किया है।

कंपनी Jio Studios के साथ फिल्म ‘हिसाब’ का Co-production कर रही है, जो वर्तमान में Post-production चरण में है और Financial Year 2027 में Release होने वाली है। इसके अलावा, कंपनी एक Commercial फिल्म का पूर्ण रूप से निर्माण कर रही है, जिसका अस्थायी शीर्षक ‘समुक’ है। कंपनी एक Web Series ‘नानावती बनाम नानावती’ का भी निर्माण कर रही है। दोनों परियोजनाओं के Financial Year 2027 में Release होने की उम्मीद है।

कंपनी प्रतिष्ठित Studios के साथ या तो Single Producer के रूप में या Co-producer के रूप में Projects का निर्माण करती है। यह Co-produced और Independent Projects का मिश्रण बनाए रखती है, विशेष रूप से High Budget Projects में Risk और Revenue क्षमता के बीच संतुलन बनाए रखती है।

YouTube पर वर्तमान में कंपनी के 1,96,000 Subscribers हैं और अब तक कुल 19,39,49,128 Million Views प्राप्त हो चुके हैं। Instagram पर कंपनी के 1,32,000 Followers और Facebook पर 1,06,000 Followers हैं।

कंपनी के YouTube Channel पर 36 Music Videos उपलब्ध हैं। इस Platform पर कंपनी में ‘बावरा मन’ और ‘अनकही’ नाम से Digital Web Series भी प्रसारित की है। Financial Year 2027 में कंपनी Co-production में Jio Studios के साथ “हिसाब”, अस्थायी शीर्षक “समुक” के नाम से Commercial फिल्म, अस्थायी शीर्षक “नानावती बनाम नानावती” के नाम से Web Series को Release करेगी। 30 जून, 2026 तक, कंपनी में कुल 28 Full-time कर्मचारी कार्यरत थे।

वित्तीय प्रदर्शन: Financial Year 2024 में कंपनी ने 13,946.01 लाख रुपए की कुल आय और 5,334.90 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और Financial Year 2025 में कंपनी ने 10,580.27 लाख रुपए की कुल आय और 3,446.46 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और Financial Year 2026 में कंपनी ने 7,627.49 लाख रुपए की कुल आय और 4,002.24 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ दर्ज किया है। Financial Year 2026 में कंपनी ने करीब 53.77 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ Margin अर्जित किया है।

प्रवर्तकों का अनुभव

59 वर्षीय Vipul Amrutlal Shah कंपनी के Chairman और Managing Director हैं। वे कंपनी की स्थापना के समय से ही Board में हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वे Blockbuster Movie Entertainers के मालिक भी हैं, जिसके तहत उन्होंने विभिन्न Film Projects का निर्माण किया है। उन्हें Media एवं Entertainment Industry में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने ‘आंखें’ का निर्देशन और/या निर्माण किया है, जो वर्ष 2002 की सबसे बड़ी Blockbuster फिल्मों में से एक थी। इस सूची में ‘वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम’, ‘नमस्ते लंदन’; ‘सिंह इज किंग’ और ‘लंदन ड्रीम्स’ जैसी प्रमुख फिल्मों का नाम शामिल है। वर्तमान में वे कंपनी के Daily Operations की देखरेख करते हैं और उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों में Projects का चयन, कलाकारों और Creative Heads का चयन और अंतिम रूप देना, Production Collaboration के लिए Studios के साथ बातचीत करना और प्रत्येक Project के लिए सर्वोत्तम Business Terms को अंतिम रूप देना, प्रत्येक Project की Strategy बनाना और उसे लागू करना, कंपनी के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार करना आदि शामिल हैं।

53 वर्षीया Shefali Vipul Shah कंपनी की Full-time Director हैं। वे कंपनी की स्थापना के समय से ही Board में हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें Media एवं Entertainment Industry में एक Actress के रूप में 26 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने ‘सत्या’, ‘मॉनसून वेडिंग’, ‘गांधी, माय फादर’, ‘दिल धडक़ने दो’, ‘वन्स अगेन’, ‘डार्लिंग्स’, ‘डॉक्टर जी’ और ‘दिल्ली क्राइम’ जैसी फिल्मों और Web Series में अभिनय किया है। उन्होंने ‘हैप्पी बर्थडे मम्मीजी’ नामक एक Short Film का निर्देशन भी किया है और ‘हिसाब’ के निर्माण में भी योगदान दिया है। उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों में प्रमुख Feature Films, TV Shows और Web Series के निर्माण में उपयोगी संभावित Scripts और Concepts की पहचान करना, कंपनी द्वारा शुरू की गई Projects पर सौंदर्य संबंधी सुझाव देना और यह सुनिश्चित करना शामिल है कि वे Artistic और Dramatic परिणाम प्राप्त करें।

Aryaman Vipul Shah कंपनी के Full-time Director हैं। उन्होंने Loughborough University से Marketing और Management में Bachelor of Science की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने International Baccalaureate, Geneva, Switzerland से IB Diploma Program भी पूरा किया है। उन्हें M&E Industry में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों में प्रत्येक Project के Marketing Campaign और Activities का संचालन करना, विश्व स्तर पर M&E Industry में प्रचलित नवीनतम Marketing Trends का अध्ययन करना और कंपनी को ऐसे Marketing के सर्वोत्तम Trends और तरीकों को अपनाने में मदद करना शामिल हैं। साथ ही, वह सुनिश्चित करते हैं कि कंपनी का सभी Social Media Platforms पर प्रभावी ढंग से प्रचार किया जाए। वे कंपनी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने और लोकप्रियता हासिल करने में मदद करते हैं।

23 वर्षीय Maurya Vipul Shah कंपनी के Full-time Director हैं। उन्हें निर्माण एवं Entertainment Industry में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों में Feature Films, Web Shows, TV Series आदि सहित सभी Projects पर Production Activities का नेतृत्व करना, Projects के Production और Post-production Activities के लिए आवश्यक विभिन्न उपकरणों की आपूर्ति के लिए सर्वोत्तम और Cost-effective Vendors की खोज करना, उनसे सबसे Competitive Rates पर सौदे करना और Project के प्रत्येक Department में नियुक्त Department Heads के प्रदर्शन की निगरानी करना शामिल है।

IPO के संबंध में जानकारी: ‘Sunshine Pictures Limited’ का IPO BSE और NSE Mainboard पर आज खुलकर 20 अगस्त 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए Face Value के 78,37,191 Equity Shares 342 से 360 रुपए प्रति Share के भाव पर जारी कर करीब 282 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी GYR Capital Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment