Friday, August 14, 2026 |
Home Tech WorldSemiconductor से AI तक आत्मनिर्भरता की ओर भारत, 12 Projects को मिली मंजूरी

Semiconductor से AI तक आत्मनिर्भरता की ओर भारत, 12 Projects को मिली मंजूरी

Chip Design से indigenous AI models तक मजबूत हो रहा घरेलू Ecosystem, Semiconductor Projects में ₹1.64 लाख करोड़ से अधिक का निवेश

by Business Remedies
0 comments
India building domestic semiconductor and AI capabilities through Semicon 2.0 and IndiaAI Mission

Semiconductor Ecosystem को मिल रही रफ्तार
New Delhi में जारी सरकारी factsheet के मुताबिक, तेजी से बदलते AI दौर में India Semiconductor value chain में अपनी घरेलू क्षमताओं को मजबूत कर रहा है। देश Chip Design और fabrication से लेकर advanced packaging, equipment और materials तक अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है। अब तक अलग-अलग nodes पर सात chips सफलतापूर्वक fabricate किए जा चुके हैं, जिनमें 12 nm जैसे advanced nodes भी शामिल हैं।

छह राज्यों में 12 Projects को मंजूरी
सरकार ने छह राज्यों में 12 Semiconductor Projects को मंजूरी दी है। इन Projects में ₹1.64 लाख करोड़ से अधिक के investment commitments शामिल हैं। इनमें silicon और compound semiconductor fabs, display fabrication तथा advanced packaging facilities शामिल हैं। तीन facilities में commercial production भी शुरू हो चुका है।

Chip Design में बढ़ी घरेलू क्षमता
April 2026 तक 75 institutions द्वारा 211 chips tape-out किए गए। सरकार के अनुसार, यह आंकड़ा India की तेजी से विकसित होती domestic semiconductor design capability को दर्शाता है। वहीं July 2026 में ₹1,27,500 करोड़ के outlay के साथ Semicon 2.0 को मंजूरी दी गई।

Semicon 2.0 से Global Hub बनने का लक्ष्य
Semicon 2.0 के जरिए semiconductor IP, chip और system designs को बढ़ावा देने की योजना है। इसका उद्देश्य India को global semiconductor design hub के रूप में मजबूत करना है। Semiconductor आज smartphones, vehicles, satellites और AI systems जैसी आधुनिक technologies की बुनियाद बन चुके हैं।

IndiaAI Mission ने बढ़ाई Computing Capacity
करीब ₹10,372 करोड़ के outlay वाले IndiaAI Mission के तहत June 2026 तक shared compute capacity 45,000 से अधिक GPUs तक पहुंच गई। August 2026 तक 237 Projects ने subsidised AI computing का लाभ लिया और 93.18 लाख GPU hours का इस्तेमाल किया। इससे researchers, start-ups और innovators को AI model development, training, testing और research के लिए affordable high-performance computing उपलब्ध हो रही है।



You may also like

Leave a Comment