Thursday, August 13, 2026 |
Home Corporate Worldपहली तिमाही में NPST ने 75.03 फीसदी वृद्धि के साथ हासिल किया 6142 लाख रुपए का समेकित राजस्व 

पहली तिमाही में NPST ने 75.03 फीसदी वृद्धि के साथ हासिल किया 6142 लाख रुपए का समेकित राजस्व 

by Business Remedies
0 comments
जयपुर। नेटवर्क पीपल सर्विसेज टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (एनपीएसटी) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। कंपनी ने तिमाही-दर-तिमाही आधार पर राजस्व, लाभ और परिचालन मापदंडों में उल्लेखनीय बढ़त हासिल की है, जिससे डिजिटल बैंकिंग और पेमेंट्स टेक्नोलॉजी क्षेत्र में इसकी मजबूत स्थिति दिखाई देती है।
  कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 30 जून 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 3509 लाख रुपए के मुकाबले 75.03 फीसदी अधिक 6142 लाख रुपए का समेकित राजस्व अर्जित किया है।
      30 जून 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 719 लाख रुपए के मुकाबले 53.68 फीसदी अधिक 1105 लाख रुपए का समेकित कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
   30 जून 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी ने 5.26 रुपए प्रति शेयर का समेकित ईपीएस अर्जित किया है।
कारोबारी गतिविधियां: 2013 में स्थापित नेटवर्क पीपल सर्विसेज टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (एनपीएसटी) एक अग्रणी भारतीय फिनटेक कंपनी है, जो एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध है। कंपनी यूपीआई पेमेंट्स, डिजिटल बैंकिंग, टीएसपी, और PaaS सेवाएं प्रदान करती है।
इसके समाधान ऑनलाइन-ऑफलाइन ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग, बैंकिंग सुपर ऐप्स, फ्रॉड प्रिवेंशन, डिस्प्यूट मैनेजमेंट और रेगटेक को कवर करते हैं। एनपीएसटी वर्तमान में 100 से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है और प्रतिदिन 50 मिलियन से अधिक ट्रांजैक्शन प्रोसेस करती है।


You may also like

Leave a Comment