घरेलू Comfort Products बनाती है कंपनी
जयपुर | Business Remedies। Haryana के Ambala आधारित Sham Foam Limited मुख्य रूप से Polyurethane Foam (PU Foam), Mattresses और घरेलू Comfort Products के निर्माण, वितरण, Marketing और बिक्री से जुड़ी है। वर्ष 2020 में स्थापित कंपनी Furniture, Apparel, Sports Goods और Automotive Applications के लिए Industrial-grade PU Foam भी तैयार करती है।
13 राज्यों में मजबूत Distribution Network
कंपनी Mattresses को Featherfresh और Restivia Brands के तहत बेचती है, जबकि Pillows और Cushions मुख्य रूप से Featherfresh Brand के तहत उपलब्ध हैं। Sham Foam Limited की Ambala स्थित Manufacturing Unit करीब 2,04,460 वर्ग फुट में फैली है और इसकी स्थापित Foam Production Capacity 15,000 टन प्रति वर्ष है। कंपनी 13 राज्यों में Products की आपूर्ति कर रही है और उसके पास 1,300 से अधिक Dealers का Network है।
FY26 में Profit में तेज बढ़ोतरी
वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 7,389.18 लाख रुपये का Revenue और 269.64 लाख रुपये का
Profit After Tax दर्ज किया था। वित्त वर्ष 2025 में Revenue बढ़कर 8,162.06 लाख रुपये और Profit 358.19 लाख रुपये रहा। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का Revenue 9,238.71 लाख रुपये और Profit After Tax 865.06 लाख रुपये रहा। इस दौरान Net Profit Margin करीब 9.37 प्रतिशत दर्ज किया गया।
IPO से करीब 40 करोड़ जुटाने की योजना
Sham Foam Limited का IPO BSE SME Platform पर खुल चुका है और निवेशक 13 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। कंपनी 10 रुपये Face Value वाले 31,14,000 Equity Shares को 130 रुपये प्रति Share के भाव पर जारी कर करीब 40 करोड़ रुपये जुटा रही है। IPO का Market Lot 1,000 Shares का है, जबकि Retail Investors को न्यूनतम दो Lots के लिए आवेदन करना होगा। Issue का Lead Manager Corporate Makers Capital Limited है।
फंड का यहां होगा इस्तेमाल
IPO से प्राप्त राशि का उपयोग मौजूदा Manufacturing Unit में Civil Construction, Machinery और Equipment की खरीद, Working Capital Requirements तथा General Corporate Purposes के लिए किया जाएगा।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

