Saturday, August 8, 2026 |
Home Tech WorldRedmi Note 17 ने Redmi की अब तक की सबसे बड़ी 8000 mAh battery और premium TrueColor AMOLED display के साथ किया debut

Redmi Note 17 ने Redmi की अब तक की सबसे बड़ी 8000 mAh battery और premium TrueColor AMOLED display के साथ किया debut

Redmi Note 17 makes its debut with Redmi's largest-ever 8000mAh battery and a premium TrueColor AMOLED display.

by Business Remedies
0 comments

• स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 से लैस रेडमी नोट 17 एक बार चार्ज करने पर 3 दिनों तक की बैटरी लाइफ, 120हर्ट्ज़ ट्रूकलर एमोलेड डिस्प्ले, लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट और केवल 8.4 मिमी की पतली प्रोफाइल में रोजमर्रा के उपयोग के लिए बेहतरीन मजबूती प्रदान करता है।

जयपुर। शाओमी इंडिया ने आज भारत की सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन सीरीज़ के नवीनतम स्मार्टफोन रेडमी नोट 17 5जी के लॉन्च की घोषणा की। बैटरी खत्म होने की चिंता को पूरी तरह दूर करने के उद्देश्य से तैयार किया गया रेडमी नोट 17, रेडमी की अब तक की सबसे बड़ी 8000 एमएएच सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, प्रीमियम ट्रूकलर एमोलेड डिस्प्ले, भरोसेमंद स्नैपड्रैगन प्रदर्शन और लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ एक संपूर्ण स्मार्टफोन अनुभव प्रदान करता है।
रेडमी नोट 17 में रेडमी की अब तक की सबसे बड़ी 8000 एमएएच सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में 3 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है, जबकि इसकी पतली 8.4 मिमी प्रोफाइल बरकरार रहती है। यह स्मार्टफोन 45वॉट टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करता है और चार्जर बॉक्स में ही उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा इसमें 22.5वॉट रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है। इसकी बैटरी को टीयूवी प्रमाणित दीर्घायु प्राप्त है, जो 1,600 चार्जिंग साइकल के बाद भी अपनी मूल क्षमता का 80% तक बैटरी स्वास्थ्य बनाए रखती है।
रोजमर्रा के मनोरंजन को और अधिक शानदार बनाने के लिए, इस स्मार्टफोन में 12.75 सेमी (6.9 इंच) का ट्रूकलर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ अडैप्टिवसिंक रिफ्रेश रेट, 100% डीसीआई-पी 3 कलर गैमट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस उपलब्ध है। बेहतर अनुभव के लिए इसमें 200% वॉल्यूम स्पीकर, गीले हाथों से भी बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए हाइड्रोटच 2.0, तथा अधिक आरामदायक व्यूइंग अनुभव के लिए टीयूवी रीनलैंड आई केयर प्रमाणन भी शामिल हैं।
उन्नत 4नैनोमीटर प्रोसेस पर आधारित स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस रेडमी नोट 17 शानदार दैनिक प्रदर्शन के साथ बेहतरीन पावर एफिशिएंसी भी प्रदान करता है। इसमें 16जीबी तक रैम (मेमोरी एक्सटेंशन सहित), 2टेराबाइट तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज, 10,416मिमी² ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम और शाओमी का लॉन्ग-टर्म फ्लुएंसी इंजन दिया गया है, जिससे यह डिवाइस 48 महीनों तक स्मूद प्रदर्शन देने के लिए तैयार किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 17 में 50 मेगापिक्सल एआई डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल एआई फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ नाइट मोड, एआई एचडीआर, डायनेमिक शॉट्स, एआई एडिटर और 2 एक्स इन-सेंसर ज़ूम जैसे एआई -आधारित फीचर्स उपलब्ध हैं, जो हर पल को शानदार गुणवत्ता के साथ कैप्चर करने में मदद करते हैं।
एंड्रॉइड 16 आधारित हाइपरओएस 3 पर चलने वाला रेडमी नोट 17, 4 वर्षों तक एंड्रॉइड अपडेट और 6 वर्षों तक सुरक्षा अपडेट के साथ आता है। स्मार्टफोन में अतिरिक्त मजबूती के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 आई , धूल और पानी से सुरक्षा हेतु आईपी 65 रेटिंग दी गई है। यह स्मार्टफोन डार्क नाइट, आर्कटिक ब्लू और स्टारलाइट पर्पल रंगों में उपलब्ध होगा।
कीमत और उपलब्धता
रेडमी नोट 17 डार्क नाइट, आर्कटिक ब्लू और स्टारलाइट पर्पल रंगों में निम्नलिखित स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा:
डिवाइस वेरिएंट एमआरपी प्रारंभिक कीमत*
रेडमी नोट 17 5जी 6जीबी + 128जीबी ₹27,999 ₹24,999
8जीबी + 128जीबी ₹30,999 ₹27,999
*प्रारंभिक कीमतों में एसबीआई कार्ड , एक्सिस बैंक और कोटक बैंक के क्रेडिट कार्ड एवं ईएमआई लेनदेन पर ₹3,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट शामिल है।
ग्राहकों को जियो ट्रू 5जी के साथ 5टीबी जियोएआई क्लाउड स्टोरेज, 3 महीनों की यूट्यूब प्रीमियम लाइट सदस्यता और 6 महीनों की गूगल वन (200जीबी क्लाउड स्टोरेज) सदस्यता भी मिलेगी।
रेडमी नोट 17 की बिक्री 13 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे (आईएसटी ) से एमआई डॉट कॉम , अमेज़न स्पेशल्स तथा शाओमी रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।



You may also like

Leave a Comment