मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड के रूपये 2 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड रूपये 133 से रूपये 140 तय किया गया है।
फ्लोर प्राइस, इक्विटी शेयरों की फेस वैल्यू का 66.50 गुना है, जबकि कैप प्राइस फेस वैल्यू का 70.00 गुना है।
मुंबई | बिजनेस रेमेडीज
मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड (कंपनी) अपने इक्विटी शेयरों के शुरुआती सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए मंगलवार, 11 अगस्त 2026 से बिड/ऑफर खोलेगी। एंकर इन्वेस्टर के लिए बोली लगाने की तारीख बिड/ऑफर खुलने से एक कार्य दिवस पहले यानी सोमवार, 10 अगस्त 2026 होगी। बिड/ऑफर गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को बंद होगा। एंकर इन्वेस्टर के लिए बोली लगाने की तारीख सोमवार, 10 अगस्त 2026 रहेगी।
निवेशक कम-से-कम 107 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 107-107 शेयरों के गुणक में बोली लगा सकते हैं। प्राइस बैंड रूपये 133 से रूपये 140 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। ऑफर का कुल आकार रूपये 2 फेस वैल्यू वाले 11,09,43,193 इक्विटी शेयरों का है, जिसकी कुल रकम रूपये 15,530.00 मिलियन तक होगी। इस ऑफऱ में रूपये2 की फेस वैल्यू वाले 10,20,14,623 इक्विटी शेयरों का नया इश्यू (द्घह्म्द्गह्यद्ध द्बह्यह्यह्वद्ग) शामिल है, जिनकी कुल कीमत 1428 करोड़ रुपये तक है और साथ ही 89,28,570 इक्विटी शेयरों की बिक्री के लिए ऑफर भी शामिल है, जिनकी कुल कीमत 125 करोड़ रुपये तक है।
रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के जरिए पेश किए जा रहे इक्विटी शेयरों को बीएसई लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड में सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव है। इस ऑफर के लिए नामित स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड होगा। जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व नाम आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड) इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।

