जयपुर | बिजनेस रेमेडीज
आईटल ने अपना नया फीचर फोन ऐस 3 हीरा लॉन्च किया है। फीचर फोन यूजर्स को मॉडर्न सुविधा देने के मकसद से बनाया गया ऐस 3 हीरा अब तेज, भरोसेमंद और झंझट-मुक्तचार्जिंग एक्सपीरियंस देता है। आईटल ने अपने पूरे फीचर फोन पोर्टफोलियो में टाइप सी चार्जिंग शुरू कर दी है – और ऐसा करने वाली भारत की पहली फीचर फोन ब्रांड बन गई है। भारत में लाखों फीचर फोन यूजर्स आज भी माइक्रो यूएसबी केबल के पुराने जमाने में अटके हुए हैं। आईटल ने अपने एंट्री-लेवल फीचर फोन तक में भी टाइप सी चार्जिंग लाकर लोगों की जिंदगी आसान बना दी है – अब एक ही केबल से स्मार्टफोन और फीचर फोन दोनों चार्ज हो सकते हैं, और घर में चार्जर का झंझट भी कम हो जाता है। आईटल ऐस 3 हीरा ब्लू, पर्पल और ब्लैक जैसे शानदार कलर्स में मिलता है – और अभी पूरे भारत के रिटेल स्टोर्स पर सिर्फ 949 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ ही आईटल फीचर फोन में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट के लिए 1 साल की काउंटर रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रहा है। लॉन्च के मौके पर बात करते हुए, आईटल इंडिया के सीईओ अरिजीत तालापात्रा ने कहा कि टेक्नोलॉजी को जिंदगी आसान बनानी चाहिए, मुश्किल नहीं। हम एक ऐसी ब्रांड हैं जिसने अपने भरोसेमंद और किफायती प्रोडक्ट्स के जरिए भारत के लिए टेक्नोलॉजी को आसान बनाया है। लाखों भारतीयों के लिए अलग-अलग फोन के लिए अलग-अलग चार्जर रखना एक रोज की परेशानी रही है। ऐस 3 हीरा के साथ हम सिर्फ एक और फीचर फोन लॉन्च नहीं कर रहे – हम अपने पूरे फीचर फोन पोर्टफोलियो में यूनिवर्सल टाइप सी चार्जिंग की तरफ भारत की अगुवाई कर रहे हैं।

