Thursday, August 6, 2026 |
Home Health and Lifestyleजटिल गैस्ट्रो सर्जरी का प्रमुख केंद्र बन रहा है Metro MAS Hospital

जटिल गैस्ट्रो सर्जरी का प्रमुख केंद्र बन रहा है Metro MAS Hospital

Metro MAS Hospital is emerging as a major center for complex gastrointestinal surgeries.

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। मेट्रो मास हॉस्पिटल, जयपुर का सेंटर फॉर कॉम्प्लिकेटेड गैस्ट्रो सर्जरी जटिल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) सर्जरी के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। पिछले कुछ महीनों में अस्पताल में 10 सफल व्हिपल (Whipple) सर्जरी की गई हैं। यह सर्जरी पेट एवं अग्न्याशय (पैंक्रियाज) से जुड़ी सबसे जटिल ऑपरेशनों में मानी जाती है।

इन सभी जटिल सर्जरी का सफल नेतृत्व डॉ. मनीष कुमार महला, जीआई, एचपीबी एवं एडवांस्ड गैस्ट्रो सर्जन ने किया। उन्होंने बताया कि व्हिपल सर्जरी के लिए उच्च स्तर की सर्जिकल विशेषज्ञता, आधुनिक तकनीक और अनुभवी टीम की आवश्यकता होती है।

डॉ. महला ने बताया कि मेट्रो मास हॉस्पिटल में एडवांस्ड पैंक्रियाटिक सर्जरी, कॉम्प्लेक्स जीआई वैस्कुलर सर्जरी, इसोफेगल (भोजन नली) सर्जरी तथा कोलोरेक्टल सर्जरी भी नियमित रूप से की जा रही हैं। अस्पताल में जटिल गैस्ट्रो रोगों के मरीजों को आधुनिक तकनीक, अनुभवी सर्जिकल टीम और मल्टी-डिसिप्लिनरी उपचार के साथ समग्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

मेट्रो मास हॉस्पिटल, जयपुर का उद्देश्य राजस्थान सहित आसपास के राज्यों के मरीजों को जटिल गैस्ट्रो सर्जरी की उन्नत एवं विश्वसनीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।



You may also like

Leave a Comment