IndiGo में नई नेतृत्व पारी
नई दिल्ली, 3 अगस्त। देश की सबसे बड़ी Airlines में शामिल IndiGo के नए CEO Willie Walsh ने सोमवार को पदभार संभाल लिया। कंपनी ने उनकी नियुक्ति 31 मार्च 2026 को घोषित की थी। चार दशक से अधिक के global aviation अनुभव वाले Walsh अब Airline की अगली growth phase और international expansion को गति देंगे।
Global विस्तार पर रहेगा जोर
IndiGo के अनुसार, Walsh Board और management team के साथ मिलकर Airline की operational strengths को आगे बढ़ाएंगे। उनकी प्राथमिकताओं में global footprint का विस्तार, network और commercial strategy को मजबूत करना, operational performance सुधारना तथा customer experience को बेहतर बनाना शामिल होगा।
Rahul Bhatia ने जताया भरोसा
IndiGo के Managing Director Rahul Bhatia ने कहा कि Airline अपने तीसरे दशक में प्रवेश कर रही है और growth के अगले चरण के लिए मजबूत स्थिति में है। उन्होंने भरोसा जताया कि Walsh का global experience, strategic understanding और बड़े aviation operations को संभालने का अनुभव IndiGo की international expansion strategy में अहम भूमिका निभाएगा।
भारत के aviation market में बड़ा अवसर
पदभार संभालने के बाद Walsh ने कहा कि IndiGo ने दो दशकों में उल्लेखनीय legacy बनाई है और कम समय में दुनिया की बड़ी Airlines में स्थान हासिल किया है। उनके मुताबिक, भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते aviation markets में शामिल है, इसलिए IndiGo के सामने opportunities बेहद व्यापक हैं।
Pilot से global aviation leader तक
Willie Walsh ने अपने career की शुरुआत Aer Lingus में Pilot के रूप में की थी। वर्ष 2001 में वह Aer Lingus के CEO बने। इसके बाद उन्होंने 2005 से 2011 तक British Airways और 2011 से 2020 तक International Airlines Group का नेतृत्व किया। वह IATA के Director General भी रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में IndiGo अब domestic मजबूती के साथ global aviation market में अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

