- एप्पल ने नेक्स्ट-जनरेशन Apple Intelligence की घोषणा की
- Siri AI पहले से अधिक स्मार्ट, जानकार और सक्षम होगी
- बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए नए Parental Control फीचर्स
California में आयोजित Worldwide Developers Conference (WWDC 26) में Apple ने अपने सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम के लिए कई बड़े अपडेट्स का ऐलान किया। कंपनी ने नई पीढ़ी की Apple Intelligence और अधिक शक्तिशाली Siri AI को पेश करते हुए यूजर्स, परिवारों और डेवलपर्स के लिए कई नए फीचर्स की घोषणा की है।
Siri AI बनी अधिक स्मार्ट
Apple ने Siri का नया एआई-संचालित संस्करण पेश किया है, जो पहले से कहीं अधिक बुद्धिमान, जानकार और सक्षम होगा।
नई Siri यूजर की स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट को समझकर सवालों के जवाब दे सकेगी। यह व्यक्तिगत संदर्भ का उपयोग करते हुए ऐप्स में जानकारी खोजेगी और जरूरत पड़ने पर वेब से रियल-टाइम जानकारी लेकर सटीक जवाब उपलब्ध कराएगी।
Apple Intelligence को मिला बड़ा अपग्रेड
कंपनी ने Apple Intelligence के नए संस्करण को पेश किया है, जो रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने पर केंद्रित है।
इसके जरिए फोटो एडिटिंग, Safari ब्राउजिंग, Image Playground, Messages और Mail जैसे ऐप्स में नए एआई फीचर्स मिलेंगे। यह सिस्टम यूजर की प्राइवेसी को सुरक्षित रखते हुए बेहतर अनुभव प्रदान करेगा।
बच्चों की सुरक्षा पर विशेष फोकस
Apple ने अभिभावकों के लिए कई नए सुरक्षा और नियंत्रण फीचर्स जोड़े हैं।
माता-पिता अब बच्चों के नए कॉन्टैक्ट्स को मंजूरी दे सकेंगे। इसके अलावा अश्लील या हिंसक कंटेंट साझा होने की स्थिति में ऑटोमैटिक इंटरवेंशन फीचर भी उपलब्ध होगा, जिससे बच्चों की डिजिटल सुरक्षा मजबूत होगी।
Apple Watch और अन्य प्लेटफॉर्म्स में सुधार
iOS 27, iPadOS 27, macOS 27, watchOS 27, visionOS 27 और tvOS 27 में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं।
Apple Watch में नया डायनामिक ऐप ग्रिड, स्मार्ट स्टैक के लिए नया टैप जेस्चर और एकीकृत Find My ऐप मिलेगा। कंपनी के अनुसार नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स डिवाइसों को अधिक तेज, प्रतिक्रियाशील और उपयोग में आसान बनाएंगे|

