Monday, July 27, 2026 |
Home Tech Worlditel A100 Pro स्मार्टफोन लॉन्च

itel A100 Pro स्मार्टफोन लॉन्च

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। टेक Brand itel ने भारतीय बाजार में अपना नया Budget Smartphone ‘itel A100 Pro’ लॉन्च कर दिया है। यह Smartphone इस साल फरवरी में पेश किए गए A100 का Upgraded Version है। कंपनी ने इस फोन को मजबूत Design, लंबी Battery Life और खास Feature के साथ पेश किया है। सबसे बड़ी खासियत 100 दिन की Free Screen Replacement Warranty है, जो आमतौर पर Premium Smartphone में देखने को मिलती है।

कंपनी ने फोन को 3GB RAM और 64GB Storage वाले Single Variant में लॉन्च किया है। इसमें Memory Fusion Technology दी गई है, जिसकी मदद से RAM को Virtually 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी कीमत Rs. 8,999 रखी गई है।

मजबूत डिजाइन और प्रीमियम लुक

itel A100 Pro को MIL-STD-810H Military Grade Certification मिला है। कंपनी का दावा है कि फोन गिरने या हल्के झटकों में आसानी से खराब नहीं होगा। फोन के Back Panel पर Textured Finish दी गई है, जिससे हाथ में अच्छी Grip मिलती है।

फोन में 6.6 इंच की बड़ी Display दी गई है, जिसमें Waterdrop Notch Design मिलता है। Side Bezel पतले हैं, जबकि नीचे की तरफ थोड़ा मोटा Bezel दिया गया है। Device में Power Button और Volume Rocker Side में दिए गए हैं। इसके अलावा IR Blaster और 3.5mm Audio Jack भी मिलता है। Smartphone Comet Orange, Black और Cloud White Color Option में उपलब्ध होगा।

90Hz डिस्प्ले और Android 15 Go Edition

itel A100 Pro में 6.6 इंच का HD+ IPS LCD Display दिया गया है, जो 90Hz Refresh Rate Support करता है। फोन में ‘Dynamic Bar’ Feature भी मिलता है, जो Call, Charging और Notification की जानकारी Screen पर दिखाता है।

Performance के लिए इसमें Unisoc T7100 Octa-Core Processor दिया गया है, जिसकी Clock Speed 1.6GHz तक है। यह Smartphone Android 15 Go Edition पर काम करता है, जिससे कम RAM में भी Smooth Performance और बेहतर Battery Backup मिलता है।

5000mAh बैटरी और बेसिक कैमरा सेटअप

Photography के लिए फोन में 8 Megapixel का Rear Camera और LED Flash दिया गया है। वहीं Selfie और Video Calling के लिए 5 Megapixel का Front Camera मिलता है।

फोन में 5000mAh की बड़ी Battery दी गई है, जिसे Charge करने के लिए 10W Charging Support मिलता है। कंपनी के अनुसार सामान्य इस्तेमाल में यह Battery डेढ़ से दो दिन तक चल सकती है।

बिना नेटवर्क के कॉलिंग का दावा

itel A100 Pro में UltraLink Technology दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस Feature की मदद से कमजोर Network या No-Signal Area में भी Calling संभव होगी। यह Feature खासतौर पर Basement और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले Users के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।



You may also like

Leave a Comment