Thursday, July 9, 2026 |
Home Business and Economyगुरुग्राम में श्रम कानून संहिताओं पर पूर्ण-दिवसीय भौतिक सत्र नौ मई को -पीएनजीआई फोरम की ओर से होगा आयोजित

गुरुग्राम में श्रम कानून संहिताओं पर पूर्ण-दिवसीय भौतिक सत्र नौ मई को -पीएनजीआई फोरम की ओर से होगा आयोजित

by Business Remedies
0 comments

गुरुग्राम,बीआर न्यूज नेटवर्क। पीएनजीआई फोरम की ओर से 9 मई को गुरुग्राम, सेक्टर-15 स्थित स्काईसिटी होटल में श्रम कानून संहिताओं पर पूर्ण-दिवसीय भौतिक सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र का उद्देश्य भारत के विकसित होते श्रम कानून ढांचे और उसके विभिन्न उद्योगों पर पडऩे वाले व्यावहारिक प्रभावों पर गहन जानकारी प्रदान करना है। नए श्रम कानूनों के लागू होने के साथ ही संगठनों में अनुपालन, कार्यबल संरचना और वेतन प्रणाली में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पीएनजीआई फोरम ने इस सत्र का आयोजन किया है, जिसमें अनुभवी विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।
इस सत्र में प्रमुख वक्ताओं के रूप में अतिरिक्त श्रम आयुक्त हरियाणा सिविल सेवा के कुशल कटारिया, हेड-लेबर कंप्लायंस, इंटरो सॉल्यूशंस प्रा. लि. के आर.के. केडिया तथा संस्थापक, इंटरो सॉल्यूशंस प्रा. लि. के कपिल गोयल शामिल होंगे।
महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
कार्यक्रम के दौरान श्रम संहिताओं का अवलोकन, मैन्युफैक्चरिंग एवं सर्विस सेक्टर पर प्रभाव, वेतन संरचना एवं कॉस्ट टू कंपनी (सीटीसी), कार्यबल पुनर्संरचना तथा अनुपालन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही विशेषज्ञों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित होगा। यह सत्र एचआर पेशेवरों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, अनुपालन अधिकारियों तथा अन्य संबंधित हितधारकों के लिए उपयोगी रहेगा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को नेटवर्किंग और विचार-विमर्श का अवसर भी मिलेगा।
पीएनजीआई फोरम क्या है?
पीएनजीआई फोरम एक पेशेवर नेटवर्क है, जो एचआर पेशेवरों को ज्ञान साझा करने, प्रभावी नेटवर्किंग और उद्योग विशेषज्ञों के साथ जुड़ाव के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

फोटो कैप्शन:
1.श्रम अनुपालन प्रमुख, इंटरो सॉल्यूशंस प्रा. लि. के आर.के. केडिया

2. संस्थापक, इंटरो सॉल्यूशंस प्रा. लि. और इंटरो सॉफ्टवेयर एलएलपी के कपिल गोयल

3.पीएनजीआई फोरम के चेयरमैन सीए विनोद के बापना



You may also like

Leave a Comment