Friday, July 17, 2026 |
Home Corporate World‘Dhabariya Polywood Limited’ ने 22.46 करोड़ रुपये में भविष्य की विस्तार योजनाओं के लिए मालवीय नगर औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट खरीदा

‘Dhabariya Polywood Limited’ ने 22.46 करोड़ रुपये में भविष्य की विस्तार योजनाओं के लिए मालवीय नगर औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट खरीदा

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। जयपुर आधारित ढाबरिया पॉलीवुड लिमिटेड आंतरिक एवं बाह्य साज सज्जा के लिए पीवीसी और यूपीवीसी उत्पाद निर्माण करने में माहिर कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने जयपुर – 302017 के मालवीय नगर औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट संख्या B-10(A,D,D1)A पर स्थित 2436 वर्ग मीटर के एक कारखाने परिसर (अर्थात औद्योगिक भूमि और भवन) को कुल 22.46 करोड़ रुपये के मूल्य पर खरीदा है। यह कारखाना परिसर कंपनी के मौजूदा कारखाने और पंजीकृत कार्यालय के ठीक सामने स्थित है।
कंपनी प्रबंधन के अनुसार नए कारखाने परिसर का उपयोग कंपनी की भविष्य की विस्तार योजनाओं के लिए किया जाएगा, जिसमें नए उत्पादों के साथ-साथ मौजूदा उत्पाद श्रृंखलाओं की क्षमता में वृद्धि शामिल है। यह खरीद आंतरिक संचय और आंशिक बैंक वित्तपोषण के माध्यम से की गई है।



You may also like

Leave a Comment