जयपुर। महाराष्ट्र के Thane आधारित Arabian Petroleum Limited ऑटोमोबाइल्स, इंडस्ट्रियल मशीनरी और अप्लायंसेज के लिए विस्तृत प्रकार के लुब्रिकेंट निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को भारत सरकार के उपक्रम Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से Turbine Oil, Hydraulic Oil और Lubricant Oil की आपूर्ति के लिए लगभग 19.02 करोड़ रुपये का क्रय आदेश प्राप्त हुआ है।
कारोबारी गतिविधियां:
कंपनी का Incorporation 2006 में हुआ था। Arabian Petroleum Limited ऑटोमोबाइल्स, इंडस्ट्रियल मशीनरी और अप्लायंसेज में इस्तेमाल के लिए विस्तृत प्रकार के लुब्रिकेंट, जिसमें Specialty Oils, Coolant का निर्माण और बिक्री करती है।
कंपनी के दो उत्पाद प्रभाग हैं:
Automotive Lubricants – Arzol ब्रांड के तहत कंपनी Two Wheeler Four Stroke Engine Oil, Passenger Car Motor Oil, Diesel Engine Oil, Gear और Transmission Oil, Universal Tractor और Transmission Oil, Pump Set Oil और Hydraulic Oil का निर्माण एवं बिक्री करती है।
Industrial Lubricant – कंपनी Industrial Lubricant को SPL ब्रांड के तहत ऐसे उत्पाद प्रदान करती है जो मशीनों की दक्षता और प्रदर्शन को बढ़ाकर उत्पादकता में सुधार करते हैं, यांत्रिक घिसाव को कम करते हैं, सिस्टम की विफलता को रोकते हैं और ऊर्जा लागत को कम करते हैं।
Arabian Petroleum के ग्राहकों में Pharmaceutical, FMCG, रसायन, Steel, Rubber और Tyre, बिजली, सिविल इंजीनियरिंग, विद्युत उपकरण, कपड़ा, दूरसंचार, रसायन, Cable और Conductor और Automobile उद्योग आदि सहित कई उद्योगों में फैले घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की कंपनियां शामिल हैं।

