भारत में SUV Segment की प्रमुख कंपनियों में शामिल Jeep ने अपनी विशेष संस्करण Wrangler Willys 41 को फिर से लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे सीमित संख्या में बाजार में उतारा है और देश में इसकी केवल 41 यूनिट ही उपलब्ध कराई जाएंगी।
Stellantis India के Business Head और Automotive Brands के Director Kumar Priyesh ने कहा कि Willys की विरासत Jeep Brand की पहचान की बुनियाद है। उनके अनुसार Wrangler Willys 41 2.0 मूल 1941 Willys MB की भावना को श्रद्धांजलि देती है। यह Model पारंपरिक Design तत्वों को आधुनिक Engineering के साथ जोड़ते हुए क्षमता, विशिष्टता और भावनात्मक जुड़ाव का संतुलित मिश्रण प्रस्तुत करता है।
Features की बात करें तो Wrangler Rubicon आधारित इस विशेष संस्करण में LED Lights, 12.3 इंच का Infotainment System, छह Airbags, Advanced Driver Assistance System, Premium Interior और Semi-Digital Instrument Cluster जैसे Features दिए गए हैं। इस SUV में दो लीटर का Petrol Engine मिलता है, जो 270 Horse Power और 400 Newton Meter Torque उत्पन्न करता है। इसके साथ Eight Speed Automatic Transmission दिया गया है, जो बेहतर Off-Roading क्षमता सुनिश्चित करता है।
कीमत की बात करें तो Wrangler Willys 41 की Ex-Showroom कीमत 68.31 लाख रुपये रखी गई है, जो Standard Wrangler Rubicon Variant से लगभग दो लाख रुपये अधिक है। इसके अलावा 3.6 लाख रुपये का वैकल्पिक Accessories Pack भी उपलब्ध कराया गया है।

