Tuesday, July 14, 2026 |
Home Corporate Worldतीसरी तिमाही में ऑर्डर निष्पादन की निरंतरता से KRN Heat Exchanger की स्थिर वृद्धि

तीसरी तिमाही में ऑर्डर निष्पादन की निरंतरता से KRN Heat Exchanger की स्थिर वृद्धि

क्यू3 में शुद्ध लाभ 65% उछलकर 22.66 करोड़ रुपये, नौमाही में राजस्व 40% बढ़ा

by Business Remedies
0 comments
'KRN Heat Exchanger & Refrigeration Ltd

बिजनेस रेमेडीज़ | जयपुर। एल्यूमीनियम और तांबा फिन्स, तांबा ट्यूब हीट एक्सचेंजर, वाटर कॉइल, कंडेंसर और इवेपोरेटर कॉइल के प्रमुख निर्माता एवं निर्यातक केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही और नौमाही के अपने अनऑडिटेड वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। लगातार ऑर्डर निष्पादन और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजारों से स्थिर मांग के चलते कंपनी ने इस अवधि में संतुलित राजस्व वृद्धि और मजबूत लाभप्रदता दर्ज की है।

वित्तीय प्रदर्शन

कंपनी की समेकित बैलेंस शीट के अनुसार,
31 दिसंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की नौमाही में केआरएन हीट एक्सचेंजर ने 428.41 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 305.88 करोड़ रुपये की तुलना में 40.06% की वृद्धि दर्शाता है।
इसी अवधि में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ 39.72% बढ़कर 53.11 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 38.01 करोड़ रुपये था।

तीसरी तिमाही के प्रदर्शन की बात करें तो,
31 दिसंबर 2025 को समाप्त क्यू3 में कंपनी ने 153.09 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो एक वर्ष पूर्व की समान तिमाही के 116.36 करोड़ रुपये से 33.29% अधिक है।
वहीं, कर पश्चात शुद्ध लाभ 65.09% की मजबूत वृद्धि के साथ 22.66 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 13.73 करोड़ रुपये था।

नौमाही में निर्यात राजस्व का भौगोलिक विभाजन (समेकित)

  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE): 38.10%
  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 37.28%
  • कनाडा: 8.57%
  • इटली: 7.60%
  • अन्य देश: 8.45%

प्रबंधन की टिप्पणी

कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संतोष कुमार ने प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि,
“इस तिमाही और नौमाही के दौरान हमने अपने मुख्य व्यवसाय में निरंतर प्रगति देखी है, जो सुसंगत निष्पादन और बेहतर ऑर्डर स्पष्टता से प्रेरित रही। घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों से मांग मजबूत बनी हुई है और हमारी टीमों ने समयबद्ध डिलीवरी एवं गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए इसका प्रभावी ढंग से उत्तर दिया है।

पिछली नौमाही में हमारा फोकस ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक संबंधों को मजबूत करने, उच्च मूल्य वाले उत्पादों और परिचालन पर कड़े नियंत्रण पर रहा है, जिससे संतुलित विकास और आय की गुणवत्ता में सुधार संभव हुआ है।

आगे की ओर देखते हुए, स्थिर ऑर्डर पाइपलाइन, निर्यात बाजारों में विस्तार और परिचालन दक्षता पर निरंतर जोर के साथ हमें भरोसा है कि कंपनी आने वाले समय में भी स्थिर विकास दर्ज करती रहेगी और अपने राजस्व आधार को और सुदृढ़ करेगी।”

कारोबारी गतिविधियां

2017 में नीमराना (राजस्थान) में स्थापित, केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड एल्यूमीनियम और तांबे के फिन-एंड-ट्यूब हीट एक्सचेंजर के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है, जिसमें वाटर कॉइल, कंडेंसर कॉइल और इवेपोरेटर कॉइल शामिल हैं।
कंपनी के उत्पादों का व्यापक उपयोग एचवीएसी और रेफ्रिजरेशन उद्योग में ओईएम द्वारा हीटिंग, वेंटिलेशन, एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन अनुप्रयोगों के लिए किया जाता है।

करीब 1.50 लाख वर्ग फुट में फैली विनिर्माण सुविधा के साथ, कंपनी सालाना 10 लाख से अधिक यूनिट्स का उत्पादन करती है, जिसमें से लगभग 23% उत्पादन का निर्यात किया जाता है।
केआरएन को 20 वर्षों से अधिक के उद्योग अनुभव वाली एक कुशल इंजीनियरिंग टीम का समर्थन प्राप्त है, जो अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप अनुकूलित और टिकाऊ समाधान विकसित करने पर केंद्रित है।

वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 441.71 करोड़ रुपये का समेकित राजस्व, 70.51 करोड़ रुपये का EBITDA और 52.88 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।



You may also like

Leave a Comment