Wednesday, August 19, 2026 |
Home Business RemediesDoctors Chess League में डॉ राजाराम न्यूरोलॉजी सेंटर रहा विजेता

Doctors Chess League में डॉ राजाराम न्यूरोलॉजी सेंटर रहा विजेता

by Business Remedies
0 comments
Doctors Chess League Award Ceremony With Winners And Guests

जयपुर | डॉक्टर्स चैस लीग के छठे एडिशन का सफलतापूर्वक आयोजन जयपुर के संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल हॉस्पिटल (एसडीएमएच) में हुआ। लीग के अध्यक्ष डॉ नीरज भुटानी ने बताया कि इस लीग में डॉ राजाराम न्यूरोलॉजी सेंटर की टीम प्रथम स्थान पर रही, न्यूरो केयर हॉस्पिटल की टीम दूसरे और अपेक्स हॉस्पिटल की टीम तीसरे स्थान पर रही।

लीग के सचिव डॉ ललित भरदिया ने बताया कि विभिन्न वर्गों में रिशेन जिलोवा, अनिल पूर्वा, पार्थ, अनिरुद्ध, रयान दाधीच और लिनिशा लखेरा ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। लीग के संयोजक डॉ संजय सोगानी ने बताया कि इस वार्षिक लीग में अक्स लेजर सेंटर, अपेक्स, बेबीलोन, चिरंजीवी, निविक हस्पताल, मैक्स क्यूर पैथलैब, नियो किलनिक, न्यूरो केयर, डॉ राजाराम न्यूरोलॉजी, डायबिटीज भवन, कल्ला हस्पताल और संतोकबा हस्पताल की टीम्स ने भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ नेमीचंद पूनिया, जॉर्ज थॉमस, आशा भार्गव, मधु मेहता और राजेन्द्र अरोड़ा ने विशेष अतिथि के रूप में पुरस्कार वितरण किया। लीग के आर्बिटर, नेशनल आर्बिटर पुष्पेन्द्र चौधरी रहे। लीग के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति हुई, जिसमें प्रतिभागियों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन ने डॉक्टर्स के बीच खेल भावना और टीम वर्क को बढ़ावा दिया।



You may also like

Leave a Comment