Gurugram/ Jaipur। सामाजिक विकास और कॉर्पोरेट भागीदारी को एक नए स्तर पर ले जाते हुए, PNGI Forum ने K.R. Mangalam University के सहयोग से Gurugram स्थित Sohna Road पर CSR Excellence Awards-2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। देशभर से 20 से अधिक अग्रणीय संगठन और उनके विशेषज्ञों को उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किए गए। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में Reliance MET City और Reliance Model Economic Township के CEO एवं Whole Time Director S.V. Goyal व K.R. Mangalam University के Vice Chancellor Dr. Raghuveer Singh व Vibha Thakur मुख्य तौर से उपस्थित रहे।
PNGI के Chairman व Caparo Maruti Limited Group के Executive Director और CEO, Caparo India Operation के CFO और Caparo India Operation कंपनियों के Board Member CA Vinod K. Bapna ने CSR के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि केवल सरकार और Corporate Sector के संयुक्त प्रयासों से ही विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि CSR केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के प्रति नैतिक कर्तव्य है और Private Sector की शहरी विकास और Infrastructure निर्माण में सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
Bapna ने कहा कि आज के समय में Corporate Responsibility केवल मुनाफा कमाने तक सीमित नहीं है। सामाजिक प्रभाव, स्थिरता और समावेशी विकास ही किसी भी संगठन की वास्तविक सफलता के मानक हैं। उन्होंने कहा, PNGI Forum के माध्यम से हमारा उद्देश्य उद्योग जगत के साथ मिलकर Workforce Empowerment और Community Development के लिए ठोस कदम उठाना है। ये पुरस्कार उन संगठनों की नि:स्वार्थ कोशिशों का प्रतीक हैं, जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया।
इसके अलावा CSR के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों का निर्माण, Digital Education को बढ़ावा, Scholarships, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अस्पताल, Mobile Medical Unit, पोषण कार्यक्रम, पर्यावरण के क्षेत्र में वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और सामाजिक क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, Skill Development एवं आजीविका के अवसर सृजित किए जा रहे हैं।
समावेशी और जागरूक समाज निर्माण की प्रतिबद्धता का प्रतीक है आयोजन: Dr. Raghuveer Singh
Vice Chancellor Dr. Raghuveer Singh ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन केवल उपलब्धियों का जश्न नहीं बल्कि एक समावेशी और जागरूक समाज निर्माण की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। PNGI Forum की Founder Joha Zaidi और Business Advisor Ashu Kashyap ने बताया कि PNGI Forum एक Industry-driven मंच है, जो भविष्य में CSR Excellence और Professional Development के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। CSR Excellence Awards-2025 का समापन Forum के Senior Vice Chairman Ratnapal Khatana की ओर से सभी अतिथियों और सम्मानित संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए हुआ।
अग्रणीय कंपनियां और सामाजिक संगठन सम्मानित
CSR Excellence Awards-2025 कार्यक्रम में PNGI Forum की आयोजन समिति और Leadership Team की सक्रिय भागीदारी रही। प्रमुख तौर पर Ratan Pal Khatana, Managing Director, Hi-Tech Enterprises, Sohna; A. Rehman, Managing Director, SB Compliance Consultancy; General Secretary, PNGI Forum एवं Governing Council Member; Abdullah Malik, Mayank Ahuja Rehau Group, Rakesh Kumar Gupta, Shashi Chauhan HR Head Mitsui Kinzoku ACT Corporation, Jatin Journalist मौजूद रहे।

समारोह में कई अग्रणीय कंपनियों और सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया गया, जिनमें Munjal Showa, Reliance MET City (Gurugram), Skech Metals Limited (Gurugram), Keller Group India Private Limited, Hollister Medical India Private Limited (Bawal), ITC Limited (Haridwar), Dainik Chetna, Lumax Industries Limited (Haridwar), Imperial Auto Industries Limited (Faridabad), Air India SATS Airport Services, Luminous Power Technologies Private Limited और NGO जैसे Saras Impact Foundation, Youth Dreamers Foundation और Astha Society शामिल थे। इन संगठनों को समाज सेवा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

