Friday, September 25, 2026 |
Home Editorialमहिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन का अंतरराष्ट्रीय दिवस आज

महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन का अंतरराष्ट्रीय दिवस आज

by Business Remedies
0 comments

महिलाओं पर आए दिन हिंसा की घटनाएं घटती रहती है। इसके लिए जन जागरूकता बढ़ाने हेतू महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन का अंतरराष्ट्रीय दिवस आज मनाया जाएगा। इस दिन का आधार दुनिया भर में महिलाओं को बलात्कार, घरेलू हिंसा और अन्य प्रकार की हिंसा को मिटाना है, ताकि महिलाएं स्वतंत्र जीवन निर्वाह कर सकें। इसके अलावा इस दिन का एक उद्देश्य यह उजागर करना है कि इस मुद्दे का पैमाना और वास्तविक प्रकृति पर अक्सर छिपी रहती है। यह दिवस वर्ष, 2000 से प्रत्येक वर्ष आज के दिन ही मनाया जाता रहा है। महिलाओं के विरुद्ध हिंसा एक ऐसा मुद्दा है जिसे संयुक्त राष्ट्र और कई अन्य संगठन गंभीरता से लेते हैं। महिलाओं के विरुद्ध हिंसा को समाप्त करने के लिए निरंतर कार्रवाई की आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित करने के लिए दुनिया भर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। महिलाओं और उनके बच्चों को हिंसा से बचने में सक्षम बनाने के लिए परियोजनाएं और महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के परिणामों के बारे में लोगों को शिक्षित करने के अभियान चलाए जाते हैं। स्थानीय स्तर पर, महिला समूह रैलियां, सामुदायिक भोज, धन उगाहने की गतिविधियां आयोजित करते हैं और अपने समुदायों में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा पर शोध प्रस्तुत कर सकते हैं। यह एक सतत अभियान है, जिसमें लोगों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता रहा है। 17 दिसंबर, 1999 को संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से 25 नवंबर को महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन के लिए यह दिवस घोषित किया गया था।



You may also like

Leave a Comment