Tuesday, March 3, 2026 |
Home » TVS Motor Company ने ‘The Art of Protection’ कैंपेन के साथ सड़क सुरक्षा को किया प्रोत्साहित

TVS Motor Company ने ‘The Art of Protection’ कैंपेन के साथ सड़क सुरक्षा को किया प्रोत्साहित

by Business Remedies
0 comments

Noida, 19 नवम्बर, 2025: दोपहिया एवं तिपहिया सेगमेन्ट में ग्लोबल लीडर TVS Motor Company ने 14-16 नवम्बर 2025 के बीच Noida के KidZania में TVS Ronin की पहल ‘The Art of Protection’ के साथ इस बाल दिवस सड़क सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत बना लिया। भावी राइडरों को प्रेरित करने के लिए TVS Motor हमेशा से सामुदायिक गतिविधियों एवं राइडरों की सक्रियता के साथ सुरक्षा को सुनिश्चित करने में अग्रणी रही है। इस कार्यक्रम में कई रोचक एवं व्यवहारिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जहां बच्चों को सांस्कृतिक एवं रोमांचक दृष्टिकोण के माध्यम से सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए Vimal Sumbly, Head of Business – Premium, TVS Motor Company ने कहा, ‘‘TVS Motor में हमारा मानना है कि सही मायने में सड़क सुरक्षा के लिए जागरुकता सबसे ज़्यादा मायने रखती है, हमारा उद्देश्य नई पीढ़ी को प्रेरित करना है, जिनके लिए सुरक्षा, ज़िम्मेदारी और सहानुभूति ज़रूरी मूल्य हैं, फिर चाहे वे सड़क पर हों या कहीं और। ‘Art of Protection’ कैंपेन के माध्यम से हमें गर्व है कि हमने KidZania के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत बना लिया है। साथ ही हमने हर बच्चे में छिपे नन्हे कलाकार का जश्न भी मनाया है – यह भावी पीढ़ियों में रचनात्मकता, स्व-अभिव्यक्ति और ज़िम्मेदाराना राइडिंग को बढ़ावा देने की TVS Ronin की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।’’



You may also like

Leave a Comment