270

नई दिल्ली। 1996 में निगमित एवरो इंडिया लिमिटेड उच्च गुणवत्ता वाले प्लास्टिक मोल्डेड फ़र्नीचर निर्माण और प्लास्टिक रीसाइक्लिंग के क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी का मुख्यालय उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने भारत की सबसे बड़ी वाशिंग लाइन में से एक का सफलतापूर्वक संचालन शुरू किया है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार इसका परीक्षण कार्य पूरा हो चुका है और नवंबर, 2025 के पहले सप्ताह से व्यावसायिक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। इससे उत्पादन की मात्रा और गुणवत्ता में वृद्धि होगी जिससे राजस्व और लाभप्रदता में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

