बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी वारी एनर्जीज ने घरेलू बाजार में कुल 570 मेगावाट के तीन नए सौर मॉड्यूल आपूर्ति ऑर्डर मिलने की घोषणा की। कंपनी ने शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि उसकी अनुषंगी वारी सोलर अमेरिका ने सौर एवं ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के एक डेवलपर और मालिक-संचालक से अमेरिका में 122 मेगावाट का सौर मॉड्यूल आपूर्ति ऑर्डर भी हासिल किया है। नियामकीय सूचना के मुताबिक, वारी एनर्जीज को भारत में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के स्वामित्व, विकास और संचालन के व्यवसाय में लगे स्थापित ग्राहकों से 220 मेगावाट, 210 मेगावाट और 140 मेगावाट सौर मॉड्यूल की आपूर्ति के ऑर्डर मिले हैं। इन आदेशों को वित्त वर्ष 2025-26 और वित्तवर्ष 2026-27 में निष्पादित किया जाना है।

