Thursday, October 15, 2026 |
Home Corporate WorldHUDCO ने 5,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिए JNPA के साथ समझौता किया

HUDCO ने 5,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिए JNPA के साथ समझौता किया

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। हुडको ने 5,000 करोड़ रुपये की बंदरगाह अवसंरचना परियोजनाओं में सहयोग के लिए जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (जेएनपीए) के साथ एक प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। आवास एवं शहरी विकास निगम (हुडको) ने शेयर बाजार को बताया कि उसने जेएनपीए के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। हुडको ने कहा, “इस गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन का उद्देश्य 5,000 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि के लिए जेएन बंदरगाह पर मौजूदा और आगामी बुनियादी ढांचे के विकास और बंदरगाह बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण तथा पुनर्वित्तपोषण में सहयोग की संभावना तलाशने के लिए सहयोग करना है।” समझौता ज्ञापन पर हुडको के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजय कुलश्रेष्ठ और जेएनपीए के चेयरमैन शरद वाघ ने हस्ताक्षर किए।



You may also like

Leave a Comment